Mahila Samman Yojana And Sanjeevani Yojana: कल, 23 दिसंबर 2024 से दिल्ली में ‘महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana) और बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ (Sanjeevani Yojana) के रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेंगे। आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रजिस्ट्रेशन शुरू होने की जानकारी दी है। कुछ दिनों पहले ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana Delhi) और बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ (Senior Citizen Free Treatment) को शुरू किये जाने की बात कही थी। अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आम आदमी पार्ट्री के कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंचेंगे और आवेदन करने के लिए लोगों को कहीं भी जाकर लाइन नहीं लगानी होगी।
महिलाओं को 1000 रु, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज
‘महंगाई से मिलेगी राहत’
दोनों ही योजनाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू किये जाने की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा ‘दिल्ली के लोगों के लिए हम बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। पिछले कुछ दिनों में हम दो योजनाएं लेकर आए थे। हमने महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने अकाउंट में डलवाने की बात भी कही थी। केंद्र सरकार ने महंगाई बहुत बढ़ा दी है और दिल्ली सरकार की इस योजना से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।’
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?
रजिस्ट्रेशन के बारे में बताते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि कल से महिला सम्मान योजना (CM Mahila Samman Yojana) का रजिस्ट्रेशन दिल्ली में शुरू हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा ‘इसके लिए आपको कोई लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी की टीम आपके घर आकर आपका रजिस्ट्रेशन करेगी और आपको एक रजिस्ट्रेशन कार्ड देगी जिसे आपको संभालकर रखना है।’
क्या है दिल्ली सरकार की योजनाएं
अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले ही महिला सम्मान योजना (Mukhyamantri Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana Delhi) शुरू करने की बात कही थी। महिला सम्मान योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाने की बात कही गई थी। हालांकि दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये ही दिए जाएंगे। संजीवनी योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाएगी। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले वरिष्ठ नागरिक मुफ्त इलाज का लाभ उठा पाएंगे। आपको बता दें कि फिलहाल संजीवनी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के मुफ्त इलाज की कोई भी सीमा तय नहीं की गई है।
