Ration Card: जनसंख्या के मामले में अब भारत दुनिया में सबसे ऊपर है। इतनी बड़ी जनसंख्या के साथ कई चुनौतियां सामने आती हैं और खाद्य सुरक्षा इन्हीं चुनौतियों में से एक है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को खाद्य सुरक्षा मिले और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसी उद्देश्य के साथ भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न यानी राशन का वितरण किया जाता है। राशन का वितरण सही से हो इसके लिए सरकार द्वारा राशन कार्ड बनाए जाते हैं। कई लोग कम कीमत में राशन प्राप्त करने के लालच में नकली राशन कार्ड बनवा लेते हैं। फिलहाल भारत सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन के मूड में है। हाल ही में भारत के एक राज्य में 1.27 लाख लोगों के राशन कार्ड कैंसल कर दिए गए हैं। आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
यहां कैंसल हुए 1.27 लाख कार्ड
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि राशन कार्ड सिर्फ ऐसे लोगों को जारी किया जाता है जो जरूरतमंद हैं और दो वक्त की रोटी कमाना भी उनके लिए काफी मुश्किल होता है। दूसरी तरफ कई लोग नकली राशन कार्ड बनवाकर कम कीमत पर राशन प्राप्त करना चाहते हैं, जो कि गलत है। ऐसे ही लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जम्मू और कश्मीर में 1.27 लाख लोगों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं।
दोबारा करना होगा आवेदन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राशन कार्ड रद्द हो जाने के बाद आपको दोबारा आवेदन करके राशन कार्ड बनवाना होगा। कई बार जब एक साथ बहुत से लोगों के राशन कार्ड रद्द किये जाते हैं तो गलती से लाभार्थियों के कार्ड भी रद्द हो जाते हैं। अगर आपके साथ ऐसा हो तो आपको फौरन आवेदन कर नया राशन कार्ड बनवा लेना चाहिए।
