MP Working Women Hostel Scheme: महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए उन्हें आर्थिक सहायता देना भी जरूरी है। इस बात को केंद्र के साथ ही कई राज्य सरकारें भी बखूबी समझती हैं और इसीलिए महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं। हाल ही में मोहन लाल यादव की अध्यक्षता वाली मध्य प्रदेश सरकार ने कामकाजी महिलाओं को सस्ते खाने-पीने और रहने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘वर्किंग वुमन हॉस्टल योजना’ (MP Hostel Scheme) की शुरुआत की है। आइये जानते हैं कि इस योजना के तहत किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और इस योजना के बारे में फिलहाल क्या कुछ जानकारी उपलब्ध है।
कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सस्ता खाना-पीना और सेफ ठिकाना
सुरक्षित और सस्ता निवास स्थल
साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत हर महीने राज्य की महिलाओं को सरकार की तरफ से 1250 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सस्ता निवास स्थल और खाना-पीना दिए जाने के उद्देश्य से राज्य में करोड़ों रुपये की लागत से हॉस्टल तैयार किये जा रहे हैं। फिलहाल ये हॉस्टल जबलपुर और ग्वालियर में तैयार किये जा रहे हैं। इसके बाद इंदौर और उज्जैन में भी इसी तरह के हॉस्टल तैयार किये जायेंगे।
यह भी पढ़ें: Bharat Mobility Expo 2025: तीन जगह लगेगा कारों का मेला, कहां क्या होगा, कैसे मिलेंगे फ्री पास, जानें सबकुछ
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह योजना मुख्य रूप से कामकाजी महिलाओं के लिए शुरू की गई है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए फिलहाल पात्रता संबंधित किसी प्रकार के नियमों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना के तहत एक महिला को 3 साल तक सरकार द्वारा बनाए जा रहे इन हॉस्टल्स में रहने की अनुमति दी जाएगी।
