Lock Your Aadhaar: अपने आधार को कर दीजिए लॉक, फिर गलत इस्तेमाल नहीं होगा आपका डेटा

Lock Your Aadhaar: मौजूदा समय में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं और अपराधी आधार के जरिए भी धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए आपको अपने आधार की बायोमैट्रिक्स डिटेल्स को लॉक करके रखना चाहिए। बायोमेट्रिक लॉकिंग प्रक्रिया फिंगरप्रिंट, आईरिस और चेहरे को लॉक कर देगी।

Lock Your Aadhaar: आधार आज के समय में भारतीय नागरिकों की पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ उठाना मुश्किल है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर पीडीएस से राशन लेने के लिए आपको आधार की जरूरत पड़ती है। आधार में हमारी पर्सनल डिटेल्स दर्ज होती हैं। ये जानकारियां बायोमेट्रिक के जरिए स्टोर होती हैं। मौजूदा समय में साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं और अपराधी आधार के जरिए भी धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए आपको अपने आधार की बायोमैट्रिक्स डिटेल्स को लॉक करके रखना चाहिए।

Aadhaar Card

आधार डेटा की चोरी

साइबर अपराधी अब आधार से बायोमेट्रिक डेटा चुरा रहे हैं और इसका इस्तेमाल लोगों के खाते से पैसा निकालने के लिए कर रहे हैं। लेकिन लोगों को इस बारे में पता तक नहीं होता कि उनके आधार की बायोमैट्रिक डिटेल्स का इस्तेमाल गलत तरीके से हो रहा है। इसलिए आधार से धोखाधड़ी को रोकने के लिए हमेशा बायोमेट्रिक को लॉक करने की सलाह दी जाती है ताकि यह सुरक्षित रहे।

End of Feed