कहीं आपके PAN कार्ड पर किसी और ने तो नहीं ले लिया लोन? जानिए कैसे करें चेक और बचाव

PAN Card Tips: आपका PAN सीधे आपकी क्रेडिट रिपोर्ट से जुड़ा होता है। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा आपके नाम पर लोन लिए जाने की जानकारी आपको क्रेडिट रिपोर्ट के जरिए मिल सकती है। CIBIL, Experian, Equifax जैसे क्रेडिट ब्यूरो आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को रिकॉर्ड करते हैं।

PAN Card Tips: आज के डिजिटल दौर में पहचान की चोरी और ऑनलाइन लोन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों को पता ही नहीं चलता कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके किसी ने उनके नाम पर लोन ले रखा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके PAN कार्ड का दुरुपयोग तो नहीं हुआ है। अगर ऐसा हुआ है तो इसे समय रहते पकड़ना और सुधारना बहुत जरूरी है वरना आपका क्रेडिट स्कोर बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

PAN Card Tips

अगर आपको लगता है कि आपके PAN कार्ड से कोई फर्जी लोन लिया गया है, तो सबसे पहले उस बैंक या लोन कंपनी को सूचित करें। (फोटो-एआई)

End of Feed