यूटिलिटी

IRCTC पासवर्ड भूल गए? जानें रीसेट करने का सबसे आसान तरीका

IRCTC Password: अगर आप अक्सर यात्रा नहीं करते हैं, तो पासवर्ड भूलना आम बात है। ऐसे में पासवर्ड को किसी सुरक्षित जगह पर नोट करके रखें या पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें। यहां हम आपको IRCTC अकाउंट का पासवर्ड को फिर से सेट करने का तरीका भी बता रहे हैं।

Image

IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग की जाती है। (Image-istock)

IRCTC Password: अगर आप लंबे समय बाद IRCTC पर टिकट बुक करने जा रहे हैं और पासवर्ड भूल चुके हैं, तो चिंता की बात नहीं है। IRCTC ने पासवर्ड रीसेट करने की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। अब आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की मदद से ऑनलाइन पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं। यहां हम आपको IRCTC अकाउंट के पासवर्ड को रीसेट करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं।

IRCTC अकाउंट के लिए पासवर्ड क्यों जरूरी है

IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। हर बार लॉगिन करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होती है। अगर पासवर्ड भूल जाएं, तो टिकट बुक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

ईमेल आईडी से पासवर्ड कैसे रीसेट करें

सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'Forgot Password' लिंक पर क्लिक करें। यहां यूजरनेम डालने के बाद आपको एक सिक्योरिटी सवाल का जवाब देना होगा, जो आपने अकाउंट बनाते समय सेट किया था। सही जवाब देने पर आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर एक लिंक आएगा, जिससे आप नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर से पासवर्ड कैसे रीसेट करें

वेबसाइट पर 'Forgot Password' पर क्लिक करने के बाद यूजरनेम और कैप्चा कोड डालें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, जिस पर एक OTP आएगा। OTP डालने के बाद आप नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं। पासवर्ड दो बार डालकर कन्फर्म करें और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें। इसके बाद आपका पासवर्ड बदल जाएगा।

मजबूत पासवर्ड कैसे बनाएं

पासवर्ड बनाते समय उसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर शामिल करें। 'password123' या 'abcdef' जैसे आसान पासवर्ड से बचें। ऐसा पासवर्ड चुनें जो याद भी रहे और सुरक्षित भी हो।

अगर ऑनलाइन तरीका काम न करे तो क्या करें

अगर आप सिक्योरिटी सवाल भूल गए हैं या OTP नहीं आ रहा है, तो IRCTC की कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। वे आपकी मदद करेंगे और पासवर्ड रीसेट की प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग देंगे।

पासवर्ड भूलने से बचने के उपाय

अगर आप अक्सर यात्रा नहीं करते हैं, तो पासवर्ड भूलना आम बात है। ऐसे में पासवर्ड को किसी सुरक्षित जगह पर नोट करके रखें या पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article