कृषि मंत्रालय ने PM Kisan Samman Nidhi योजना के आधिकारिक X अकाउंट पर किसानों को आगाह किया है कि वे फर्जी लिंक, कॉल और मैसेज से बचें। मंत्रालय ने कहा है कि पीएम किसान योजना से जुड़ी जानकारी केवल pmkisan.gov.in और @pmkisanofficial हैंडल से ही लें।
कृषि मंत्रालय ने अपने अलर्ट में लिखा, प्रिय किसान भाइयों और बहनों, PM किसान योजना के नाम पर सोशल मीडिया पर कई झूठी सूचनाएं और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं। आपकी मेहनत की कमाई और हक को सुरक्षित रखें। सिर्फ PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट (www.pmkisan.gov.in) पर ही भरोसा करें। अपडेट और घोषणाएं केवल आधिकारिक सोशल मीडिया पेज @pmkisanofficial से ही प्राप्त करें। अनजान लिंक, कॉल और मैसेज से सावधान रहें। (फोटो सोर्स-X/pmkisanofficial)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं, लेकिन अभी तक न तो इसकी तारीख तय हुई है और न ही स्थान की घोषणा हुई है। किस्त की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। (फोटो सोर्स-X/pmkisanofficial)
फरवरी में 19वीं किस्त जारी की गई थी और आमतौर पर हर चार महीने में ₹2,000 की किस्त दी जाती है। जून में किस्त आने की उम्मीद थी, लेकिन 20 जुलाई तक कोई ट्रांसफर नहीं हुआ है। सरकार ने देरी का कोई कारण सार्वजनिक नहीं किया है। (फोटो सोर्स-istock)
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी पात्रता की जांच करें, e-KYC पूरा करें और लाभार्थी सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें। इसके अलावा, बैंक अकाउंट और आधार की जानकारी भी सही होनी चाहिए ताकि भुगतान में कोई बाधा न आए। (फोटो सोर्स-istock)
मंत्रालय ने दोहराया है कि किसान किसी भी अनधिकृत सोर्स से जानकारी न लें। किस्त पाने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट समय पर अपडेट करें और केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही भरोसा करें। (फोटो सोर्स-istock)
किसान pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Beneficiary Status’ सेक्शन में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालकर किस्त की स्थिति देख सकते हैं। इससे उन्हें पता चलेगा कि उनका नाम सूची में है या नहीं। (फोटो सोर्स-istock)