रोजाना केवल 58 रुपए निवेश से करें भविष्य सुरक्षित, महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है LIC Adharsheela Yojna

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 24, 2023, 04:44 PM IST

LIC Adharsheela Yojna: जीवन बीमा निगम निम्न और मध्यम आय वर्ग की महिलाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए एलआईसी आधारशिला योजना लेकर आया है। इसमें रोजाना 58 रुपए निवेश करने से आपको सात लाख रुपए से अधिक पैसा मिल सकता है। जानिए क्या है जीवन बीमा निगम की आधारशिला योजना।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं के लिए एलआईसी की आधारशिला योजना।
  • आठ साल से लेकर 55 साल की महिलाएं कर सकती हैं निवेश
  • एलआईसी की ये एक लंबी अवधि वाली योजना है।

LIC Adharsheela Yojna: जीवन बीमा निगम यानी LIC देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एलआईसी जहां आपके भविष्य को सुरक्षित करती है। साथ ही ये आपके बुढ़ापे की टेंशन भी दूर रखता है। एलआईसी निम्न और मध्यम आय वर्गी की महिलाओं के लिए एलाआईसी आधार शिला पॉलिसी लेकर आया है। इसके जरिए बेहद कम निवेश में बड़ी धनराशि को जुटा सकते हैं। ये एक लंबी अवधि की पॉलिसी है। इसमें निवेश करके न सिर्फ आप भविष्य को सुरक्षित करेंगे, साथ ही ये आपके पैसों की भी बचत करेगी।

LIC-Adharsheela

LIC Adharsheela

एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी में आठ साल से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाएं निवेश कर सकती हैं। 70 साल की उम्र में इसकी बांड मैच्योर हो जाएगी। इसकी न्यूनतम बीमा राशि महज 75 हजार रुपए है। वहीं, अधिकतम बीमा की राशि तीन लाख रुपए है। आप यदि इसमें निवेश कर रहे हैं तो 20 साल के हिसाब से हर दिन आपको 58 रुपए निवेश करने होंगे। ऐसे में सालाना राशि 21,918 रुपए होगी। ऐसे में 20 साल बाद आपकी राशि चार 29 हजार 392 रुपए हो जाएगी। मैच्युरिटी के वक्त आपको 7,94,000 रुपए और ब्याज मिलेगा।

End of Feed