LIC New Jeevan Shanti Plan: रिटायरमेंट को सुखद बनाना हो तो सही प्लानिंग बहुत ही जरूरी हो जाती है। रिटायरमेंट की प्लानिंग करते हुए इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आपके द्वारा चुना गया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन आपको किस तरह से रिटर्न प्रदान करेगा। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए इन्वेस्टमेंट के ऐसे ऑप्शन को ही चुनना चाहिए जो आपको नियमित रूप से पेंशन प्रदान कर सके। भारत की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) का नया जीवन शांति प्लान एक ऐसा ही ऑप्शन है। इस प्लान में इन्वेस्ट कर आप आजीवन नियमित रूप से पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
LIC की इस योजना में इन्वेस्ट कर सुखद होगा रिटायरमेंट, जिंदगी भर मिलती है पेंशन
एक बार 10 लाख, जीवन भर पेंशन
LIC के नए जीवन शांति प्लान को चुनकर आप नियमित रूप से पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इस प्लान में एंट्री के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और अधिकतम 79 साल की उम्र तक ही आप इस पॉलिसी को चुन सकते हैं। 1 साल के बाद आपको पॉलिसी में बताये गए सभी बेनिफिट मिलने शुरू हो जाते हैं। इस पॉलिसी में इन्वेस्टमेंट के लिए आपके पास कम से कम 1.5 लाख रुपये होने चाहिए और पॉलिसी में इन्वेस्ट करने की अधिकतम सीमा नहीं है। अगर आप इस योजना में 10 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो 10 साल के बाद आपको 9,664 रुपये प्रतिमाह के रूप में पेंशन मिलनी शुरु हो जाती है। यह पेंशन पॉलिसीहोल्डर को पूरी जिंदगी मिलती है।
यह भी पढ़ें: Kia Carnival 2024: पहाड़ों में टेस्टिंग करती नजर आई कार्निवल 2024, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स
मिलते हैं ये फायदे
LIC के नए जीवन शांति प्लान को चुनकर आप अपने साथ-साथ अपने पार्टनर या फिर आप पर निर्भर व्यक्ति के लिए नियमित पेंशन का विकल्प भी चुन सकते हैं। इस प्लान में डेथ बेनेफिट भी प्रदान किया जाता है और पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु के बाद नॉमिनी चाहे तो डेथ बेनिफिट की रकम को एन्युटी में भी बदल सकता है। पॉलिसी में आपको गारंटीड सरेंडर वैल्यू का ऑप्शन भी दिया जाता है। पॉलिसी को पहले, दूसरे या तीसरे साल में सरेंडर करने पर पॉलिसी में इन्वेस्ट की गई रकम का 75% और चौथे साल के बाद सरेंडर करने पर इन्वेस्ट की गई रकम का 90% आपको मिल जाता है। साथ ही आप इस पॉलिसी के 3 महीने पूरे होने पर पॉलिसी के आधार पर लोन भी ले सकते हैं। कोई भी भारतीय नागरिक जिसकी उम्र कम से कम 30 साल है, इस पॉलिसी में इन्वेस्ट कर सकता है।
