ऑटो न्यूज़

Kia Carnival 2024: पहाड़ों में टेस्टिंग करती नजर आई कार्निवल 2024, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

भारत को लेकर दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ काफी पॉजिटिव है और भारतीय मार्केट में अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रही है। हाल ही में किआ कार्निवल 2024 (Kia Carnival 2024) को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार कार को काफी रफ और ऊंचाई पर टेस्टिंग करते देखा गया है। आइये जानते हैं कि इस कार में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Image

पहाड़ों में टेस्टिंग करती नजर आई कार्निवल 2024, मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Kia Carnival 2024: किआ की कारों को भी भारत में काफी पसंद किया जा रहा है और भारत को लेकर कंपनी काफी पॉजिटिव भी है। कंपनी भारत में अपनी कई कारों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं। किआ द्वारा भारत में कार्निवल 2024 भी लॉन्च की जा सकती है और इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। अब हाल ही में एक बार फिर किआ कार्निवल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस बार कार को पहाड़ों में काफी खराब सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइये जानते हैं कि नई किआ कार्निवल फेसलिफ्ट में आपको क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।

इंजन2.2 लीटर टर्बो डीजल
एयर कंडीशनिंगथ्री जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
इन्फोटेनमेंट सिस्टम12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
संभावित लॉन्च नवंबर 2024

किआ कार्निवल 2024 का डिजाईन

कार में पूरी तरह से नया डिजाईन देखने को मिलता है। किआ कार्निवल फेसलिफ्ट में एक काफी बड़ी टाइगर नोज ग्रिल देखने को मिलती है। इस ग्रिल की बदौलत कार्निवल काफी चौड़ी नजर आती है। इस कार के डिजाईन में मौजूद बहुत सी छोटी-बड़ी चीजें किआ की इलेक्ट्रिक कारों के लाइनअप से ली गई हैं। कार में वर्टीकल LED हेडलैंप के साथ-साथ इनवर्टेड L के आकर वाली DRL देखने को मिलती हैं। कार बम्पर को भी फिर से डिजाईन किया गया है और कार में हलके से अंदर के तरफ मुड़े हुए फॉग लैंप भी नजर आते हैं।

अन्य फीचर्स और इंजन

कार में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है और इसी साइज का ड्राईवर डिजिटल डिस्प्ले भी कार में दिया गया है। कार में थ्री जों ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सिंगल पेन मूनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और रियर एंटरटेनमेंट पैकेज भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन देखने को मिल सकता है जो 200PS की ताकत जनरेट कर पायेगा और इसे एक 8 स्पीड गेयरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article