New LIC Policy: बच्चों की पढ़ाई के लिए तैयार करें मोटा फंड, LIC ने शुरू की नई स्कीम

New LIC Amritbal Policy: पॉलिसी में प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 30 दिन और अधिकतम आयु 13 वर्ष होनी चाहिए। इस पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। इस स्कीम में निवेश कर आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त फंड तैयार कर सकते हैं।

New LIC Amritbal Policy: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बच्चों के लिए अमृतबल नाम से पॉलिसी लॉन्च की है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, बचत, जीवन बीमा योजना है। इसे माता-पिता अपने बच्चों के नाम पर खरीद सकते हैं। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि निवेश करके आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त फंड तैयार कर सकें।

LIC launches Amritbal policy

पॉलिसी खरीदने की उम्र

पॉलिसी में प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 30 दिन और अधिकतम आयु 13 वर्ष होनी चाहिए। मैच्योरिटी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। आपको बता दें कि सिंगल प्रीमियम के लिए न्यूनतम पॉलिसी अवधि 5 वर्ष और सीमित प्रीमियम भुगतान के लिए 10 वर्ष है। सीमित और सिंगल प्रीमियम भुगतान के लिए अधिकतम पॉलिसी अवधि 25 वर्ष है। इस पॉलिसी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है।

End of Feed