LIC New Jeevan Dhara II: LIC ने लॉन्च की है नई स्कीम, लाइफटाइम इनकम की गारंटी, कौन कर सकता है निवेश

LIC New Scheme Jeevan Dhara II: LIC की इस स्कीम में पॉलिसी खरीदने वाला एन्यूटी पेमेंट में कमी के एवज में लम्पशम्प पेमेंट को चुन सकता है। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। साथ ही यह नॉन लिंक्ड और नॉन पार्टिसिपेटिंग एन्युटी पॉलिसी है।

LIC New Scheme Jeevan Dhara II: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भरतीय जीवन बीमा निगम ने एक नई स्कीम लॉन्च की है। LIC की नई स्कीम का नाम जीवन धारा II (Jeevan Dhara II) है। यह एक इंडिविजुअल, सेविंग्स और डेफर्ड एन्युटी प्लान है। साथ ही यह नॉन लिंक्ड और नॉन पार्टिसिपेटिंग एन्युटी पॉलिसी है। LIC के अनुसार, 22 जनवरी 2024 से इस स्कीम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है।

LIC Launched new Jeevan Dhara II policy

निवेश की उम्र

एलआईसी की 19 जनवरी, 2024 की एक प्रेस रिलीज के अनुसार, जीवन धारा II पॉलिसी को 20 साल की उम्र वाले लोग ले सकते हैं। इस स्कीम में निवेश की अधिकतम उम्र 80/70/65 वर्ष माइनस डेफरमेंट पीरियड हो सकती है। यह चुने गए एन्युटी ऑप्शन पर निर्भर करती है। LIC की इस स्कीम में एन्युटी शुरू से ही गारंटीड है। पॉलिसीहोल्डर्स के लिए 11 एन्युटी ऑप्शन उपलब्ध है। इसके अलावा, अधिक उम्र में हाई एन्युटी रेट्स का प्रावधान है।

End of Feed