LIC की जोरदार स्कीम दिलाएगी हर महीने 16 हजार रुपये की पेंशन, इतना करना होगा निवेश

LIC Jeevan Akshay Policy : जीवन अक्षय प्लान एक इमीडिए एनुइटी प्लान है और सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। यानी आपको इस स्कीम में एक बार निवेश करना होगा। LIC की जीवन अक्षय पॉलिसी में आप मिनिमम एक लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपकी उम्र 30 साल होनी चाहिए।

LIC Jeevan Akshay Policy : देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम हर उम्र के लोगों के लिए स्कीम चलाती है। इस बीमा कंपनी के पास बच्चों के भविष्य संवारने से लेकर बुजुर्गों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई पॉलिसी हैं। LIC की कई स्कीमें अलग-अलग उम्र वर्ग के लोगों में काफी पॉपुलर हैं। ऐसी ही एक स्कीम है जीवन अक्षय पॉलिसी (LIC Jeevan Akshay Policy)। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए यह स्कीम बेहतर साबित हो सकती है। अगर आप इन दिनों रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस LIC Jeevan Akshay Policy के विकल्प चुन सकते हैं।

lic pension, LIC Jeevan Akshay Policy, LIC, LIC News, एलआईसी,

जितना अधिक निवेश, उतनी अधिक पेंशन

जीवन अक्षय प्लान एक इमीडिए एनुइटी प्लान है और सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। यानी आपको इस स्कीम में एक बार निवेश करना होगा। इस स्कीम में आप एन्युटी तीन महीने में एक बार, साल में दो बार या फिर पूरे साल में एक बार डाल सकते हैं। जैसे ही आपकी पॉलिसी शुरू होगी, आपको पेआउट मिलने लगेगा। इसके बाद पेमेंट ऑप्शन को चेंज नहीं कर सकते हैं। इस स्कीम में आप जितना अधिक निवेश करेंगे, उतना अधिक पेंशन मिलेगा।

End of Feed