यूटिलिटी

आपका गैस सिलेंडर भी हो जाता है एक्सपायर, यहां लिखी होती है तारीख

अपने सिलेंडर को रीफिल कराकर घर लाने से पहले एक चीज का ख्याल हर हाल में रखें। आमतौर पर आप सिलेंडर से गैस लीकेज को तो चेक करते ही होंगे। लेकिन एक काम आपको और करना चाहिए। आप अपने सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की भी जांच करें। सिलेंडर के बगल में में आपको A, B, C या D लिखा नजर आएगा।

Image

LPG, LPG Details, LPG Expire, LPG Expire date, LPG Expire time, एलपीजी,

Photo : iStock

हम सभी के घर में खाना पकाने के लिए रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। औसतन हर घर में दो गैस सिलेंडर रखे जाते हैं, ताकी एक खत्म हो जाए तो तुरंत दूसरे से खाना पकाने का काम शुरू हो सके। फिर खाली सिलेंडर को रीफिल कराया जाता है। इस दौरान आपके खाली सिलेंडर को भरे हुए सिलेंडर से बदल दिया जाता है। लेकिन जब अपने सिलेंडर को रीफिल कराकर लाएं, तो एक चीज का ख्याल हर हाल में रखें। आमतौर पर आप सिलेंडर से गैस लीकेज को तो चेक करते ही होंगे। लेकिन एक काम आपको और करना चाहिए। आप अपने सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की भी जांच करें।

लिखे नजर आएंगे ये नंबर

सिलेंडर के बगल में में आपको A, B, C या D लिखा नजर आएगा। इसके साथ ही आपको एक या दो अंकों की संख्या भी लिखी हुई नजर आएगी। जैसे A-23, D-19 आदि। इस तरह के अक्षर आपको हर सिलेंडर पर लिखे हुए नजर आएंगे और यही सिलेंडर की एक्सपायरी डेट बताते हैं। अंग्रेजी में लिखे अक्षर महीने की जानकारी देते हैं। जैसे A-जनवरी, फरवरी, मार्च। B-अप्रैल, मई, जून। C-जुलाई, अगस्त, सितंबर। D- अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर।

ऐसे चेक करें डेट?

अब मान लीजिए आपने अभी-अभी गैस सिलेंडर को रीफिल कराया है। उस पर B-24 लिखा है, तो यह सिलेंडर जून 2024 तक इस्तेमाल के लिए सही है। अगर किसी रसोई गैस सिलेंडर पर B-19 लिखा है, तो यह अप्रैल से लेकर जून 2019 तक इस्तेमाल के लिए ठीक है। चूंकि 2019 बीत चुका है। इसलिए इस सिलेंडर को तुरंत वापस डिस्ट्रि्ब्यूटर को लौटा दें। सुरक्षा के लिहाज से ये काम करना बेहत जरूरी है।

इन बातों का भी रखें ध्यान?

जब भी सिलेंडर को रीफिल कराने जाएं, तो डिलिवरी मैन के सामने ही सिलेंडर पर लगी सील को खींच कर देखें। अगर सील टूटी हुई होगी तो हल्के दबाव से भी बाहर निकल आएगी। कमजोर सील वाला सिलेंडर कभी न लें। इससे घर में हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा सिलेंडर का वजन भी जरूर करें। जब भी आपके घर सिलेंडर पहुंचे अपने सामने उसका वजन कराएं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article