LIC Bima Sakhi Yojana: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं को सशक्त बनाने और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एलआईसी बीमा सखी योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत महिलाएं एलआईसी एजेंट बनकर न केवल नियमित इनकम अर्जित कर सकती हैं, बल्कि अपने समुदाय में बीमा का प्रचार भी कर सकती हैं।
एलआईसी बीमा सखी योजना (तस्वीर-istock/X)
क्या है एलआईसी बीमा सखी योजना?
बीमा सखी योजना एक विशेष महिला सशक्तिकरण पहल है, जिसके तहत LIC महिलाओं को एजेंट के रूप में नियुक्त कर उन्हें ट्रेनिंग, आर्थिक प्रोत्साहन और प्रचार सामग्री उपलब्ध कराता है। बीमा सखी अपने क्षेत्र में इंश्योरेंस का प्रचार करते हुए आय अर्जित कर सकती हैं।
LIC Bima Sakhi Yojana: कितनी होगी आय?
पहले वर्ष में चयनित महिला एजेंट को ₹7,000 प्रति माह की निश्चित स्टाइपेंड दी जाएगी।
दूसरे वर्ष में ₹6,000 प्रति माह मिलेंगे, बशर्ते पहले वर्ष की 65% पॉलिसियां हर महीने चालू (in-force) बनी रहें।
तीसरे वर्ष में ₹5,000 प्रति माह मिल सकते हैं, अगर दूसरे वर्ष की 75% पॉलिसियां चालू बनी रहें।
अगर निर्धारित पॉलिसी इन-फोर्स प्रतिशत नहीं होता, तो उस वर्ष स्टाइपेंड नहीं मिलेगा।
LIC Bima Sakhi Yojana: कौन आवेदन नहीं कर सकता?
वर्तमान में एलआईसी एजेंट या कर्मचारियों से जुड़े व्यक्ति इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। रिश्तेदारों में पति/पत्नी, बच्चे (बायलोजिकल, दत्तक, सौतेले, आश्रित या नहीं), माता-पिता, भाई-बहन और सगे ससुराल वाले शामिल हैं। रिटायर्ड निगम कर्मचारी और पूर्व एजेंट इस योजना के तहत पुनर्नियुक्ति के पात्र नहीं हैं। मौजूदा एजेंट इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
LIC Bima Sakhi Yojana: पात्रता मानदंड
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (आवेदन की तारीख पर)
अधिकतम आयु: 70 वर्ष (आखिरी जन्मदिन तक)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
LIC Bima Sakhi Yojana: जरूरी दस्तावेज
आयु प्रमाण की स्वयं प्रमाणित प्रति
पता प्रमाण की स्वयं प्रमाणित प्रति
शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्वयं प्रमाणित प्रति
लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो
LIC Bima Sakhi Yojana: क्या प्रशिक्षण मिलेगा?
हां, एलआईसी चयनित बीमा सखियों को विशेष प्रशिक्षण, मार्केटिंग सामग्री और प्रचार समर्थन प्रदान करता है, जिससे वे सफल एजेंट बन सकें।
एलआईसी बीमा सखी योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का अवसर देती है, बल्कि बीमा जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह योजना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ आय अर्जित करना चाहती हैं।
