आधार कार्ड में क्या-क्या और कितनी बार करवा सकते हैं बदलाव, सब जानें, एक गलती पड़ेगी भारी

आधार कार्ड भारत के सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में गिना जाता है, जो कई जगहों पर काम आता है। आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI, कार्ड होल्डर्स को अपनी डिटेल्स अपडेट करने की परमिशन देती है, लेकिन इस पर कुछ लिमिटेशंस लागू होती हैं यानी आप अपनी हर जानकारी को बार-बार या हमेशा नहीं बदलवा सकते। तो आइए समझते हैं कि आधार कार्ड में जानकारी बदलने की क्या-क्या सीमाएं तय की गई हैं।

आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए बहुत जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक अकाउंट, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं का लाभ और कई जगहों पर पहचान के लिए आधार कार्ड जरूरी है, लेकिन अक्सर लोगों को यह सवाल रहता है कि आधार कार्ड में कितनी बार और कौन-कौन से बदलाव कर सकते हैं। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

Aadhaar Card updates what you can and cannot change

Aadhaar Card updates what you can and cannot change/Photo-iStock

आधार कार्ड में होने वाले बदलाव और उनकी सीमा

नाम में बदलाव

सबसे प्रमुख सीमाओं में से एक नाम बदलने की है। आप अपने जीवनकाल में केवल दो बार अपने आधार कार्ड पर नाम बदल सकते हैं। यह सीमा नाम में त्रुटि सुधारने और शादी के बाद उपनाम जोड़ने दोनों के लिए लागू होती है। अगर आपका नाम गलत लिखा गया है या आपने शादी के बाद नाम बदला है, तो आप इसे केंद्र या ऑनलाइन दोनों तरीके से बदलवा सकते हैं।

End of Feed