यूटिलिटी

कहीं आपकी गुजिया में तो नकली मावा नहीं, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 27, 2023, 12:55 PM IST

Mawa Khoya Check Real or Fake: रंगों का त्योहार होली महज कुछ दिनों में आने वाली है। होली के मौक पर नकली या फिर मिलावटी मावा भी बाजार में धड़ल्ले से बिकता है। आम आदमी असली के दाम पर अपने घर नकली या मिलावटी मावा लेकर जाता है। दरअसल होली पर मावे का इस्तेमाल गुजिया खाने में होता है।

Image

Mawa Khoya Check Real or Fake

Photo : iStock

Mawa Khoya Check Real or Fake: बाजार में पिछले काफी समय से नकली और मिलावटी चीजों की भरमार है। खाने-पीने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। मिलावटी या फिर नकली चीजों को खाने से हम बीमार भी पड़ सकते हैं। रंगों का त्योहार होली (Holi) कुछ ही दिनों में आने वाली है। होली के मौक पर नकली या फिर मिलावटी मावा (Mawa) भी बाजार में धड़ल्ले से बिकता है। आम आदमी असली के दाम पर अपने घर नकली या मिलावटी मावा (Khoya) लेकर जाता है। दरअसल होली पर मावे का इस्तेमाल गुजिया खाने में होता है।

मिलावटी या नकली मावा खाने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और हम बीमार भी पड़ सकते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आम आदमी असली मावे की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली मावे की पहचान कर पाएंगे।

खुद इन तरीकों करें असली या नकली मावे की पहचान:-

  • असली मावे की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आपको सबसे पहले मावे में थोड़ी चीनी डालकर गरम करना होगा। अगर इस दौरान ये पानी छोड़ने लगे तो समझ लीजिए कि ये नकली है।
  • असली मावे की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप मावे को खाकर देखें। दरअसल असली मावा मुंह में चिपकता नहीं है जबकि नकली मावा चिपक जाता है।
  • मावे की पहचान करने का एक तरीका ये है कि आप उसे खाकर देखें। अगर खाने पर मुंह में कच्चे दूध जैसा स्वाद आता है, तो जान लीजिए कि ये असली मावा है।

हमें पूरी उम्मीद है कि ऊपर बताए गए तरीकों से अब आप आसानी से असली और नकली मावे की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरिया author

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई... और देखें

End of Article