कहीं आप भी तो व्रत में नहीं खा रहे नकली कुट्टू का आटा, खुद इन तरीकों से करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 25, 2023, 12:26 PM IST

Kuttu Ka Atta Check Real or Fake: व्रत में खाने वाला कुट्टू का आटा भी अब बाजार में नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। मिलावटी या फिर नकली कुट्टू का आटा खाने से हमारा स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

Kuttu Ka Atta Check Real or Fake: आज के दौर में करीब-करीब हर चीज या तो मिलावटी या फिर नकली मिल रही है। असली चीज का मिलना लगभग मुश्किल सा हो गया है। पिछले कई सालों से खाने-पीने की चीजों में भी धड़ल्ले से मिलावट की जा रही है। मिलावटखोर इस तरह से मिलावट करते हैं कि आम आदमी आसानी से उसे नहीं पहचान पाता है। व्रत में खाने वाला कुट्टू का आटा (Kuttu Ka Atta) भी अब बाजार में नकली या फिर मिलावटी मिल रहा है। मिलावटी या फिर नकली कुट्टू का आटा (Buckwheat) खाने से हमारा स्वास्थ्य खराब होने के साथ ही हम बीमार भी पड़ सकते हैं।

kuttu ka atta buckwheat

kuttu ka atta buckwheat

ज्यादातर कुट्टे के आटे में बुरादा, चॉक और कभी-कभी मिट्टी भी मिलाई जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये खड़ा है कि कुट्टू का आटा खरीदते समय हम उसकी पहचान कैसे करें कि हम जिसे खरीद रहे हैं, वह असली हो। इसी को लेकर आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से अब आप आसानी से असली या फिर मिलावटी/नकली कुट्टू के आटे की पहचान कर पाएंगे।

End of Feed