Kisan Vikas Patra: पैसे डबल कर देती है ये सरकारी योजना, जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

अधिकतर लोग मोटी कमाई के लिए सरकारी योजनाएं तलाशते रहते हैं। सरकारी योजनाओं में जबरदस्त रिटर्न्स के साथ-साथ पैसों पर सुरक्षा भी मिलती है जिस वजह से लोग इन्वेस्टमेंट के लिए इन्हें पसंद करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जो इन्वेस्ट किये गए पैसों को डबल कर सकती है। इस योजना का नाम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना है।

KVP Scheme: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे पुराने संस्थानों में से एक हैं। डाक संबंधित सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ पोस्ट ऑफिस विभिन्न प्रकार की वित्तीय सुविधाएं (Post Office Small Savings Scheme) भी ऑफर करते हैं। लोग अक्सर ऐसी योजनाओं की तलाश में रहते हैं जो कम रिस्क के साथ उनकी इन्वेस्टमेंट पर बेहतर रिटर्न्स दे सके। यही वजह है कि लोग सरकारी योजनाओं को काफी पसंद करते हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जाने वाली अनेक शानदार योजनाओं में से एक ऐसी योजना भी है जिसमें कुछ महीनों के लिए पैसे इन्वेस्ट कर आप अपनी इन्वेस्टमेंट को डबल कर सकते हैं। इस योजना का नाम किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना है और आज हम आपको इसी योजना की पात्रता और आवेदन के बारे में बताएंगे।

Kisan Vikas Patra

पैसे डबल कर देती है ये सरकारी योजना, जाने कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई

कितने महीनों में डबल हो जाएंगे पैसे?

इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत आप मात्र 1000 रुपए से भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे इस योजना में आपको एकमुश्त पैसे इन्वेस्ट करने होते हैं। फिलहाल किसान विकास पत्र () योजना में 7.5% का सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस योजना के तहत आप 3 लोगों के साथ मिलकर एक जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। किसान विकास पत्र योजना में ऑफर किये जाने वाले ब्याज की कैलकुलेशन कंपाउंडिंग के आधार पर की जाती है। फिलहाल इस योजना में इन्वेस्ट करने पर 115 महीनों के बाद, यानी लगभग 9 साल 7 महीने के बाद आपके पैसे डबल हो जाएंगे।

End of Feed