Jan Samarth Portal: अगर आपको बिजनेस, एजुकेशन, खेती या किसी और जरूरत के लिए लोन चाहिए, तो अब सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार के जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) पर लोन के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, लोन की लिमिट चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन स्कीम भी चेक कर सकेंगे। इस पोर्टल पर 15 सरकारी योजनाओं के तहत 7 तरह के लोन दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से...
jan samarth portal
ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G स्मार्टफोन, 6 साल तक रहेंगे नए जैसे, कैमरा-डिस्प्ले भी दमदार
पोर्टल पर क्या मिलेगा?
जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) पर आपको यह पता चल जाएगा कि आप लोन के लिए योग्य हैं या नहीं। साथ ही, कितना लोन मिलेगा, कितने साल के लिए मिलेगा और आपकी ईएमआई (EMI) कितनी होगी, यह सब जानकारी मिल जाती है। पोर्टल का इंटरफेस काफी आसान और साफ-सुथरा है, जिससे किसी को भी इसे इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले आपको jansamarth.in वेबसाइट पर जाना होगा और खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपके पास मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जिस पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बिजनेस लोन के लिए हमने किया टेस्ट
हमने पोर्टल पर बिजनेस लोन के लिए चेक किया। हमें कई सवाल पूछे गए जैसे-नया बिजनेस शुरू करना है या पुराने के लिए लोन चाहिए, बिजनेस का सेक्टर क्या है, शहर या गांव में है, कुल लागत कितनी होगी आदि। जब हमने 9 लाख रुपए डाले तो हमें दो प्लान के लिए योग्य बताया गया।
ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सतर्क
सरकार ने साफ कहा है कि जन समर्थ पोर्टल पर कोई भी भुगतान करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको कॉल, SMS या किसी वेबसाइट पर पेमेंट मांगा जाता है, तो सतर्क रहें।
