यूटिलिटी

Gratuity Calculation: कितना मिलेगा ग्रेच्युटी का पैसा, ये रहा कैलकुलेशन का सही तरीका, दूर करें कन्फ्यूजन

Gratuity Calculation: किसी भी कंपनी के CTC (Cost to Company) में ग्रेच्युटी को एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ऑफर लेटर में ग्रेच्युटी की गणना कैसे होती है? जानिए इसके पीछे का गणित, सही फॉर्मूला और इसका आपके वेतन पर असर।

Image

ऑफर लेटर में ग्रेच्युटी की गणना कैसे होती है

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • CTC का 4.81% ग्रेच्युटी में जोड़ा जाता है।
  • न्यूनतम 5 साल की सेवा के बाद ही ग्रेच्युटी का लाभ मिलता है।
  • बेसिक सैलरी बढ़ने पर ग्रेच्युटी राशि भी बढ़ती है।

Gratuity Calculation: जब भी आप किसी नई कंपनी में जॉइन करते हैं, तो आपके CTC (Cost to Company) में ग्रेच्युटी और EPF (Employees' Provident Fund) जैसी कई सुविधाएं जोड़ी जाती हैं। हालांकि, EPF की गणना समझना आसान है, लेकिन बहुत से लोगों को यह स्पष्ट नहीं होता कि ग्रेच्युटी को CTC में कैसे जोड़ा जाता है।

Payment of Gratuity Act, 1972 के तहत, कंपनियां कर्मचारियों को 5 साल या उससे अधिक की सेवा पूरी करने पर ग्रेच्युटी का भुगतान करती हैं।

ग्रेच्युटी कैलकुलेशन का सही फॉर्मूला

EY India के टैक्स पार्टनर पुनीत गुप्ता के अनुसार, ग्रेच्युटी की गणना इस फॉर्मूला के आधार पर की जाती है:

(Last Drawn Monthly Wage × 15) ÷ 26। इस फॉर्मूले के मुताबिक, कर्मचारी को 15 दिनों की सैलरी के आधार पर ग्रेच्युटी दी जाती है। यहां नीचे हम उदाहरण भी दे रहे हैं।

उदाहरण से समझें ग्रेच्युटी का कैलकुलेशन

अगर किसी कर्मचारी की वार्षिक बेसिक सैलरी ₹100 है, तो:

  • मंथली बेसिक सैलरी = ₹100/12 = ₹8.33
  • हर साल ग्रेच्युटी = ₹8.33 × (15/26) = ₹4.81

इसका मतलब, कर्मचारी के CTC का 4.81% हिस्सा ग्रेच्युटी के रूप में जोड़ा जाएगा।

CTC में ग्रेच्युटी का प्रभाव और संशोधन

HR प्रत्येक कर्मचारी के CTC में बेसिक सैलरी के 4.81% को ग्रेच्युटी के रूप में जोड़ता है। लेकिन यह प्रतिशत हर साल सैलरी रिवीजन के साथ बदल सकता है। Deloitte India की पार्टनर सरस्वती कस्तूरीरंगन कहती हैं, "कंपनियां साल-दर-साल ग्रेच्युटी की अनुमानित देनदारी का आकलन करती हैं। इसलिए, जैसे-जैसे बेसिक सैलरी बढ़ती है, वैसे-वैसे CTC में ग्रेच्युटी की राशि भी बढ़ती जाती है।"

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article