यूटिलिटी

Jan Samarth Portal: लोन के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक के चक्‍कर, जानें सबसे आसान तरीका

Jan Samarth Portal: जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) पर आपको यह पता चल जाएगा कि आप लोन के लिए योग्‍य हैं या नहीं। साथ ही, कितना लोन मिलेगा, कितने साल के लिए मिलेगा और आपकी ईएमआई (EMI) कितनी होगी, यह सब जानकारी मिल जाती है। इसके लिए आपके पास मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जिस पर एक ओटीपी आएगा।

Image

jan samarth portal

Jan Samarth Portal: अगर आपको बिजनेस, एजुकेशन, खेती या किसी और जरूरत के लिए लोन चाहिए, तो अब सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्‍कर लगाने की जरूरत नहीं है। सरकार के जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) पर लोन के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, लोन की लिमिट चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन स्कीम भी चेक कर सकेंगे। इस पोर्टल पर 15 सरकारी योजनाओं के तहत 7 तरह के लोन दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं विस्तार से...

पोर्टल पर क्‍या मिलेगा?

जन समर्थ पोर्टल (Jan Samarth Portal) पर आपको यह पता चल जाएगा कि आप लोन के लिए योग्‍य हैं या नहीं। साथ ही, कितना लोन मिलेगा, कितने साल के लिए मिलेगा और आपकी ईएमआई (EMI) कितनी होगी, यह सब जानकारी मिल जाती है। पोर्टल का इंटरफेस काफी आसान और साफ-सुथरा है, जिससे किसी को भी इसे इस्‍तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आपको jansamarth.in वेबसाइट पर जाना होगा और खुद को रजिस्‍टर करना होगा। इसके लिए आपके पास मोबाइल नंबर होना जरूरी है, जिस पर एक ओटीपी आएगा। इसके बाद आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बिजनेस लोन के लिए हमने किया टेस्‍ट

हमने पोर्टल पर बिजनेस लोन के लिए चेक किया। हमें कई सवाल पूछे गए जैसे-नया बिजनेस शुरू करना है या पुराने के लिए लोन चाहिए, बिजनेस का सेक्टर क्‍या है, शहर या गांव में है, कुल लागत कितनी होगी आदि। जब हमने 9 लाख रुपए डाले तो हमें दो प्लान के लिए योग्य बताया गया।

ऑनलाइन फ्रॉड से रहें सतर्क

सरकार ने साफ कहा है कि जन समर्थ पोर्टल पर कोई भी भुगतान करने की जरूरत नहीं है। अगर आपको कॉल, SMS या किसी वेबसाइट पर पेमेंट मांगा जाता है, तो सतर्क रहें।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article