ISRO Successful Missions List: चंद्रयान-3 (
मगर ये इसरो की पहली बड़ी कामयाबी नहीं होगी। बल्कि इससे पहले भी इसरो ने स्पेस में भारत का नाम रोशन किया है। आगे जानिए भारत की स्पेस एजेंसी के टॉप 10 कामयाब मिशन कौन से रहे हैं। साथ ही जानिए कि उन्हें कब लॉन्च किया गया था।
कौन से रहे हैं बड़े कामयाब मिशन
इसरो के टॉप 10 कामयाब मिशनों में मंगलयान और चंद्रयान-1 एक शामिल है। चंद्रयान-1 को एक असफल मिशन माना जाता है। मगर इसरो चंद्रमा पर ऑर्बिटर भेजने वाले छह स्पेस ऑर्गेनाइजेशंस की लिस्ट में शामिल हो गया था।
इसरो के सक्सेसफुल मिशन की लिस्ट
| मिशन का नाम | कब किया गया लॉन्च | क्या था मिशन का मकसद |
| आर्यभट्ट | 19 अप्रैल 1975 | एक्सपेरिमेंटल |
| INSAT-1B | 30 अगस्त 1983 | कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा |
| IRS-P2 | 15 अक्टूबर 1994 | पृथ्वी का अवलोकन (ऑब्जर्वेशन) |
| GSAT-1 | 18 अप्रैल 2001 | कम्युनिकेशन |
| KALPANA-1 | 12 सितंबर 2002 | जलवायु एवं पर्यावरण, कम्युनिकेशन |
| चंद्रयान-1 | 22 अक्टूबर 2008 | प्लेनेटरी ऑब्जर्वेशन (चांद का ऑब्जर्वेशन) |
| Mars Orbiter Mission Spacecraft | 5 नवंबर 2013 | प्लेनेटरी ऑब्जर्वेशन |
| INSAT-3DR | 8 सितंबर 2016 | जलवायु एवं पर्यावरण, आपदा प्रबंधन प्रणाली |
| CARTOSAT-2 Series Satellite | 22 जून 2016 | एक साथ 20 सैटेलाइट स्पेस में भेजने का अपना रिकॉर्ड |
| चंद्रयान-3 | 14 जुलाई 2023 | प्लेनेटरी ऑब्जर्वेशन (चांद का ऑब्जर्वेशन) |
1975 था टर्निंग पॉइंट वाला साल
आर्यभट्ट अंतरिक्ष यान (Aryabhata Spacecraft), जिसका नाम प्रसिद्ध भारतीय खगोलशास्त्री के नाम पर रखा गया था, देश की पहली सैटेलाइट (उपग्रह) था। यह भारत के स्पेस प्रोग्राम में एक बहुत बड़ी कामयाबी साबित हुआ क्योंकि इसे पूरी तरह से देश में ही डिजाइन किया गया था और 1975 में एक रूसी फैसिलिटी से लॉन्च किया गया था।
