Pan Card: पैन कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक हैं। जहां एक तरफ पैन कार्ड के आधार पर आप देश के कर भुगतान करने वाले नागरिक के रूप में अपनी पहचान सुनिश्चित कर सकते हैं, वहीं पैन कार्ड के आधार पर ही आप बैंक अकाउंट और वित्त संबंधित अन्य जरूरी काम कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पैन कार्ड बच्चों के लिए भी जरूरी होता है या नहीं? इसका आसान सा जवाब ये है कि पैन कार्ड बच्चों के लिए भी बहुत ही जरूरी होता है। न ही बच्चे टैक्स का भुगतान करते हैं और न ही बच्चों की बहुत ही आवश्यक वित्तीय जरूरतें होती हैं। ऐसे में यह सवाल पैदा हो सकता है कि बच्चों के पैन कार्ड आखिर कहां काम आते हैं?
पैन कार्ड बनवाने की उम्र
इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 160 के अनुसार पैन कार्ड बनवाने के लिए न्यूनतम उम्र की कोई भी सीमा नहीं है। अगर आप बच्चे का पैन कार्ड बनवा लेते हैं तो इससे आपके लिए बहुत से काम आसान हो जायेंगे। उदाहरण के लिए आपको बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए दौड़ भाग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इतना ही नहीं, अगर आप अपने बच्चे का पैन कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको किसी भी योजना में इन्वेस्ट करने में दिक्कत नहीं होगी। बच्चों का पैन कार्ड बनवाने के लिए माता-पिता या अभिभावकों को आवेदन करना होगा।
ऐसे करें अप्लाई
आइये आपको बताते हैं कि आप बच्चे का पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले NSDL की वेबसाइट पर जाएं और यहां से फॉर्म 49A डाउनलोड कर लें।
स्टेप 2: ध्यानपूर्वक फॉर्म 49A को भर लें और सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इसके साथ ही बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट और माता पिता की फोटो भी लगाएं।
स्टेप 3: माता पिता के सिग्नेचर अपलोड करें और इसके बाद आपको फीस भरनी होगी जो लगभग 107 रुपये होती है। पेमेंट हो जाने के बाद आपको रेफरेन्स नंबर मिलेगा जिसकी मदद से आप पैन एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।
