IRCTC Tatkal Booking 2025: भारतीय रेलवे ने 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब IRCTC पर ऑनलाइन या ऑफलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से जुड़ा OTP वेरीफाई करना अनिवार्य होगा। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने, फर्जी बुकिंग रोकने और वास्तविक यात्रियों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया गया है। यहां हम आपको इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं।
रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस नियम का उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों पर अंकुश लगाना है। (image-istock)
Tatkal बुकिंग के नियमों में क्या हुआ बदलाव ?
सबसे पहले यह जान लेते हैं कि नियमों में क्या बदलाव हुआ है। दरअसल, भारतीय रेलवे ने 15 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए नया नियम लागू किया है। इस नियम के तहत, टिकट बुकिंग के समय उस मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जो आधार कार्ड से लिंक है। बिना इस वेरिफिकेशन के आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। यह नियम IRCTC वेबसाइट, PRS काउंटर और एजेंट सभी पर लागू होगा। यानी आप बिना आधार OTP वेरिफिकेशन के तत्काल रेलवे टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इससे पहले तक कोई भी यूजर्स बिना आधार वेरिफिकेशन के तत्काल टिकट बुक कर सकता था।
एजेंट्स के लिए क्या बदलेगा ?
अब IRCTC एजेंट Tatkal बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाएंगे। यानी AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे और नॉन-AC के लिए 11 बजे बुकिंग शुरू होने के बाद आधे घंटे तक एजेंट बुकिंग नहीं कर सकेंगे। और एजेंट के लिए AC क्लास के लिए 10:30 बजे और नॉन एसी टिकट के लिए 11:30 बजे से तत्काल विंडो खुलेगी। इससे आम यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करना आसान होगा और उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
अब Tatkal टिकट बुकिंग टाइमिंग क्या है ?
- बता दें कि तत्काल टिकट यात्रा से एक दिन पहले बुक होते हैं।
- AC क्लास के लिए सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू होगी
- नॉन-AC क्लास के लिए सुबह 11 बजे से बुकिंग शुरू होगी
आधार से कैसे लिंक होगा IRCTC अकाउंट ?
- IRCTC वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- "Profile" टैब में जाकर "Link Aadhaar" पर क्लिक करें।
- अब आधार नंबर और नाम दर्ज करें।
- "Send OTP" पर क्लिक करें और OTP भरें।
- "Verify OTP" और फिर "Update" पर क्लिक करें।
- आधार लिंकिंग सफल होने का मैसेज मिलेगा।
Aadhaar OTP के साथ Tatkal टिकट कैसे बुक करें ?
- IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जाएं और लॉगिन करें।
- Train Search करके Tatkal कोटा चुनें।
- यात्री की डिटेल भरते समय Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- OTP दर्ज करें और भुगतान करके बुकिंग पूरी करें।
क्यों लागू हुआ नया नियम?
रेल मंत्रालय के मुताबिक, इस नियम का उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों पर अंकुश लगाना है। इससे असली यात्रियों को आसानी से Tatkal टिकट मिल सकेगा। यानी अब आप आसानी से खुद ही तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। पहले यह काम आपको एजेंट की मदद से करवाना होता था, क्योंकि विंडो खुलते ही कुछ ही मिनट में सभी टिकट बुक हो जाते थे।
