APY: इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, पति-पत्नी दोनों को मिलेगी हर महीने 10 हजार रुपये की पेंशन

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 10, 2024, 06:16 PM IST

APY: केंद्र सरकार कई तरह की सेविंग स्कीम्स चलती है। इन स्कीम्स में निवेश कर लोग अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए लोग नौकरी के दौरान ही निवेश करना शुरू कर देते हैं।

APY: अगर कोई केंद्र सरकार की पेंशन स्कीम अटल पेंशन योजना में निवेश करता है, तो वो रिटायरमेंट के बाद आसानी से 5000 रुपये की पेंशन हर महीने हासिल कर सकता है। आप इस स्कीम में हर महीने एक छोटी राशि जमाकर रिटायरमेंट के बाद की अपनी लाइफ को आर्थिक रूप से सिक्योर कर सकते हैं। आमतौर पर पेंशन ही बुढ़ापे में सहरा होती है। लेकिन इसके लिए आपको समय से निवेश की शुरुआत करनी होगी। यह एक सरकारी पेंशन स्कीम में है। इस स्कीम में पति-पत्नी दोनों ही निवेश कर हर महीने 10 हजार रुपये तक ही पेंशन उठा सकते हैं।

Atal Pension Yojana calculator

कितनी करनी होगी बचत

अगर आपकी उम्र 25 साल है, आप इस स्कीम में हर महीने 376 रुपये निवेश कर 5000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। यानी इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपको हर रोज सिर्फ 12 रुपये की बचत करनी होगी। 60 साल की उम्र पूरी होने पर 1,000, 2,000, 4,000 या 5,000 रुपये की पेंशन हर महीने हासिल कर सकते हैं।

End of Feed