टेक एंड गैजेट्स

8,000mAh बैटरी के साथ दस्तक देने जा रहा Realme P4R, फुल चार्ज पर 3 दिन का मिलेगा बैकअप

Realme P4R को कंपनी मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन कंपनी की पॉपुलर P सीरीज का हिस्सा होगा। कंपनी पहली बार P सीरीज में R मॉडल को लॉन्च करेगी। इसमें आपको बड़ी बैटरी के साथ दमदार एआई कैमरा सेटअप मिलेगा।

Image

रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको शानदार कैमरा सेटअप मिलने वाला है।

अगर आप अगले कुछ दिनों में एक नया स्मार्टफो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने करोड़ों फैंस के लिए एक और धमाकेदार स्मार्टफोन लाने जा रही है। रियलमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme P4R होगा। अगर आप पुराने स्मार्टफोन को बार-बार चार्जिंग पर लगाकर थक चुके हैं तो यह आने वाला स्मार्टफोन आपकी इस समस्या को दूर करने वाला है। रियलमी इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट देने वाला है।

Realme P4R को कंपनी मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन कंपनी की पॉपुलर P सीरीज का हिस्सा होगा। कंपनी पहली बार P सीरीज में R मॉडल को लॉन्च करेगी। अगर आप जमकर ओटीटी स्ट्रीमिंग करते हैं या फिर गेमिंग करते हैं तो इस स्मार्टफोन में आपको जल्दी बैटरी खत्म होने की टेंशन नहीं होगी।

इस दिन होगा लॉन्च

Realme P4R के लॉन्च की बात करें तो कंपनी इसे भारतीय बाजार में 10 जून को लॉन्च करने जा रही है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और इसके साथ ही रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे। कंपनी का दावा है कि इसमें टाइटन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 3 दिन तक का बैटरी बैकअप देगी। इसके साथ ही इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

रियलमी के इस पावरपैक स्मार्टफोन में आपको कई सारे एआई फीचर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स को 7 साल बाद भी बैटरी हेल्थ करीब 80% तक मिलेगी। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को Bypass Charging फीचर भी मिलेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि गेमिंग जैसे हैवी टास्क के दौरान स्मार्टफोन सीधे चार्जर से पावर ले पाएगा। इसमें आपको रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी जिससे आप इसे पावरबैंक की तरह भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

फोन में मिलेंग कई एआई फीचर्स

Realme P4R में आपको 50MP का एआई कैमरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप फोटोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो बता दें कि इसमें आपको फ्रंट और रियर दोनों ही कैमरे में मोशन फोटो फीचर मिलेगा। इसके अलावा आपको कैमरा में AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity और AI Unblur जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें आपको AI Eraser 2.0 का भी फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप किसी भी फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट को हटा सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article