Indigo Airline: इंडिगो की नई पहल, टिकट बुकिंग के समय नहीं पूछा जाएगा स्त्री हैं या पुरूष

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 25, 2024, 03:23 PM IST

Indigo Airline: फिलहाल, बुकिंग प्रक्रिया के दौरान एयरलाइन की वेबसाइट पर 'पुरुष' और 'महिला' विकल्प उपलब्ध हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा पहले से ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए 'एमएक्स' विकल्प देते हैं। इंडिगो की घरेलू बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Indigo Airline: विमानन कंपनी इंडिगो समावेशिता को बढ़ावा देने के बड़े प्रयासों के तहत जल्द ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए स्त्री-पुरूष तटस्थ 'एमएक्स' का विकल्प पेश करेगी। यानी इसमें यह नहीं पूछा जाएगा कि टिकट बुकिंग करने वाला स्त्री है या पुरूष। इसके अलावा, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन का लक्ष्य अपने यहां नियुक्त दिव्यांग व्यक्तियों की संख्या को दोगुना करना है। इंडिगो की घरेलू बाजार में 62 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Indigo Ticket Booking

इंडिगो टिकट बुकिंग

एमएक्स विकल्प

इंडिगो के समूह मुख्य मानव संसाधन अधिकारी सुखजीत एस पसरीचा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एयरलाइन अपने यात्रियों के लिए बुकिंग के समय 'एमएक्स' विकल्प पेश करेगी और इससे उन ट्रांसजेंडरों को एक विकल्प मिलेगा जो अपनी पहचान नहीं बताना चाहते हैं। फिलहाल, बुकिंग प्रक्रिया के दौरान एयरलाइन की वेबसाइट पर 'पुरुष' और 'महिला' विकल्प उपलब्ध हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस और विस्तारा पहले से ही टिकट बुकिंग के समय यात्रियों के लिए 'एमएक्स' विकल्प देते हैं।

End of Feed