15 फीसदी से 6 फीसदी
चांदी के आभूषणों और चांदी की वस्तुओं की दर को घटाकर शुद्ध चांदी की मात्रा के 4,468 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया है। शुल्क वापसी योजना निर्यात की जाने वाली वस्तुओं पर चुकाए गए आयात शुल्क और आंतरिक करों को वापस करती है। बजट में सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया था।
आभूषणों पर शुल्क वापसी कम
भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा कि बजट में सोने और चांदी पर शुल्क कम किए जाने के कारण सोने और चांदी के आभूषणों पर शुल्क वापसी कम कर दी गई है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-जुलाई के दौरान रत्न और आभूषण निर्यात 7.45 प्रतिशत घटकर 9.1 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। (भाषा)
