यूटिलिटी

Home Loan: बढ़ गया है होम लोन का बोझ, कैसे कम करें अपनी EMI, जानें तरीका

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 25, 2024, 02:19 PM IST

Home Loan Interest Rate: नए घर खरीदारों से लेकर मौजूदा घर मालिकों के लिए ब्याज दर बहुत मायने रखती है। हाल ही में बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में बदलाव किया है। होम लोन पर ब्याज दर के आंकड़े अब 9 फीसदी के पार पहुंच गए हैं।

Image

होम लोन का बोझ

Photo : iStock

Home Loan Interest Rate: अक्सर लोग घर खरीदने के लिए बैंकों से होम लोन लेते हैं। लोगों की कोशिश होती है कि उन्हें कम ब्याज दर पर लोन मिल जाए। नए घर खरीदारों से लेकर मौजूदा घर मालिकों के लिए ब्याज दर बहुत मायने रखती है। हाल ही में बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में बदलाव किया है। होम लोन पर ब्याज दर के आंकड़े अब 9 फीसदी के पार पहुंच गए हैं। ब्याज दरों में इजाफे के बाद लोगों की EMI बढ़ जाती है। हालांकि, अगर आप पर ईएमआई का बोझ अधिक बैठ रहा है, तो इसे मैनेज कर सकते हैं।

अपनी EMI कैसे करें मैनेज

हालांकि, ब्याज दरों में इजाफे से आपको परेशानी हो सकती है। लेकिन सही वित्तीय प्लानिंग और अपने समझदारी भरे फैसले के जरिए आप अपने होम लोन को फिर से रिस्ट्रक्चर कर सकते हैं। वित्तीय संस्थान इसकी अनुमति देते हैं। अगर आप होम लोन के जरिए घर खरीदने जा रहें, तो बढ़ी हुई ईएमआई का असर आपके मंथली बजट पर नहीं पड़ेगा। इसके लिए आपको लोन की अवधि बढ़ा सकते हैं।

ऐसे कम कर सकते हैं बोझ

इसके अलावा आपने पहले से ही होम लोन ले रखा है, तो लोन का आशिंक प्री-पेमेंट कर सकते हैं। इससे आपकी EMI कम हो जाएगी। इस तरह आप लोन की अवधि में बिना बदलाव के ही ईएमआई आपके बजट में बनी रहेगी। अगर आपके पास सरप्लस फंड नहीं है, तो ईएमआई भुगतान को पहले की तरह उसी स्तर पर रखने के लिए लोन अवधि को बढ़ाने के लिए का अनुरोध कर सकते हैं।

हालांकि, एक्सपर्ट्स की मानें, तो यह एक बेहत ऑप्शन नहीं है। क्योंकि इससे ब्याज का बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा ज्यादातर बैंक लोन की अवधि को 30 साल से अधिक के लिए नहीं बढ़ाते हैं।

रेपो रेट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। रेपो रेट में आखिरी बार इजाफा फरवरी 2023 में हुआ था, तब इसे 6.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया गया था।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article