यूटिलिटी

1499 में उड़ान, 4,499 में विदेश यात्रा: इंडिगो की सेल में टिकट इतने सस्ते कि बैग पैक करना पड़ेगा!

Indigo Summer Sale: इंडिगो की समर सेल 15 अप्रैल, 2025 से 18 अप्रैल, 2025 तक की गई बुकिंग के लिए मान्य है, जो बुकिंग की तारीख से सात दिनों से ज़्यादा की यात्रा के लिए है। छूट वाले किराए के अलावा, ग्राहक इंडिगो के ऐड-ऑन डील पर 50% तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।

Image

IndiGo Summer Sale

Indigo Summer Sale: अगर आप सस्ते में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इंडिगो आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। इंडिगो एयरलाइंस ने गर्मियों के लिए खास ‘Summer Sale’ की घोषणा की है। इस ऑफर में आपको सस्ते घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट के साथ-साथ कई खास ऑफर मिल रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस की समर सेल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा किराए में छूट के साथ-साथ यात्रियों के लिए नए ऐड-ऑन सौदे भी शामिल हैं। इसके अलावा, इंडिगो अपनी सीधी घरेलू उड़ानों के लिए इंडिगोस्ट्रेच पर 25 प्रतिशत की छूट दे रही है।

कब से कब तक मिलेगा ऑफर

इंडिगो का यह ऑफर सीमित समय के लिए है। यूजर्स को 15 अप्रैल 2025 से 18 अप्रैल 2025 की बुकिंग की तारीखें पर ही इस सेल का फायदा मिलेगा। इसके अलावा यात्रा की तारीख बुकिंग के कम से कम 7 दिन बाद की होनी चाहिए।

इंडिगो समर सेल

अपने सीमित समय के ऑफर के तहत, इंडिगो ग्राहकों के लिए घरेलू उड़ानों के लिए 1,499 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,499 रुपये से शुरू होने वाले सभी समावेशी एकतरफा किराया ऑफर कर रहा है। अगर बुकिंग उनके ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाती है, तो 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है।

एयरलाइन्स की समर सेल 15 अप्रैल, 2025 से 18 अप्रैल, 2025 तक की गई बुकिंग के लिए मान्य है, जो बुकिंग की तारीख से सात दिनों से ज़्यादा की यात्रा के लिए है। छूट वाले किराए के अलावा, ग्राहक इंडिगो के ऐड-ऑन डील पर 50% तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।

समर सेल में क्या है खास ऑफर?

  • घरेलू टिकट की शुरुआती कीमत: 1,499 रुपये (टैक्स समेत, एक तरफ का किराया)।
  • विदेश टिकट की शुरुआती कीमत: 4,499 रुपये (टैक्स समेत, एक तरफ का किराया)।
  • IndiGoStretch सीटों पर 25% की छूट, ये ज्यादा लेग स्पेस और आरामदायक सीटें देती हैं।
  • इसके लिए प्रोमो कोड: 6ESTCH इस्तेमाल करना होगा (सिर्फ डायरेक्ट डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए)।
  • बुकिंग इंडिगो की वेबसाइट या ऐप से करने पर 5% की अतिरिक्त छूट।
  • इंडिगो के ऐड-ऑन (अतिरिक्त सुविधाओं) जैसे सीट सेलेक्शन, बैगेज, फूड आदि पर 50% तक की छूट।
  • घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए प्री-पेड अतिरिक्त सामान पर 50% तक की छूट
  • स्टैंडर्स सीट चयन पर 35% तक की छूट (फ्रंट XL, इमरजेंसी XL और पंक्ति 2-5 को छोड़कर)
  • पहले से बुक किए गए भोजन पर 10% की छूट
  • आपातकालीन XL सीटें INR 699 (घरेलू) और INR 799 (अंतर्राष्ट्रीय) से शुरू होती हैं
  • फास्ट फॉरवर्ड पर 50% तक की छूट
  • 6E प्राइम, 6E सीट और ईट पर 30% तक की छूट
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article