रेलवे स्टेशन या ट्रेन में MRP से ज्यादा दाम पर सामान बेचने वालों के खिलाफ यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

Indian Railways: भारत में MRP से ज्यादा दाम पर सामान बेचना कानूनी अपराध है। इसी तरह कोई विक्रेता या दुकानदार रेलवे स्टेशन या ट्रेन में MRP से ऊपर कीमत पर सामान बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यात्री ऐसे फूड स्टॉल ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • MRP से महंगा सामान बेचने पर दुकानदार के खिलाफ होती है कार्रवाई
  • रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर MRP से ऊपर पैसे लेना कानूनी अपराध है
  • यात्री ऐसे दुकानदारों की शिकायत दर्ज करा सकते हैं

Indian Railways: भारत में MRP यानी अधिकतम खुदरा मूल्य से ज्यादा कीमत पर सामान बेचना कानूनी अपराध है। इसी तरह रेलवे स्टेशन या ट्रेन में भी MRP से ज्यादा दाम पर सामान बेचना अपराध है। हालांकि, ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्थित फूड स्टॉल ऑपरेटर MRP से ज्यादा दाम पर सामान बेचते हैं और सवाल करने पर बदतमीजी करने पर उतर आते हैं। अब प्लेटफॉर्म पर बने फूड स्टॉल्स पर सामान खरीदने वाले ज्यादातर ग्राहक यात्री होते हैं लिहाजा वे जल्दी में होते हैं और दुकानदार के साथ बहस नहीं करते हैं।

indian railways, food stall, platform, mrp, rail madad

यात्री ऐसे दुकानदार या विक्रेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं जो MRP से ज्यादा दाम पर सामान बेचता है

दुकानदार के खिलाफ दर्ज करा सकते हैं शिकायत

अगर ट्रेन में यात्रा के दौरान आपके साथ भी कभी ऐसा होता है तो आप ऐसे दुकानदार की शिकायत कर सकते हैं। आपकी शिकायत पर MRP से ज्यादा दाम पर सामान बेचने वाले आरोपी दुकानदार के खिलाफ रेलवे के नियमों के तहत कार्रवाई होगी।

End of Feed