यूटिलिटी

Train Ticket Booking: छठ-दशहरा-दिवाली की टिकट बुकिंग हुई शुरू, रेलवे ने कर दिया इंतजाम

Train Ticket Booking: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें देशभर में चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था होगी, ताकि नियमित ट्रेनों में टिकट न मिलने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।

Image

त्योहारी सीजन पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें (फोटो-istock)

Photo : iStock

Train Ticket Booking: भारत में गणेश चतुर्थी से फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में लोग नवरात्रि, दिवाली और छठ पर घर जाने की अभी से तैयारी कर रहे हैं और ट्रेन में अपनी सीट कंफर्म कर रहे हैं। यदि आप भी नौकरी या पढ़ाई के लिए दूसरे शहर में रहते हैं और छठ-दशहरा-दिवाली में घर जाना चाहते हैं तो अभी से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। सरकार ने दिवाली और छठ पूजा के लिए 12,000 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। चलिए जानते हैं डिटेल्स।

त्योहारों पर स्पेशल ट्रेन और 20% छूट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि इस बार दिवाली और छठ पर्व के लिए यात्रियों को विशेष सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और रिटर्न टिकट पर 20% की छूट भी मिलेगी। रेल मंत्री ने कहा कि 13 से 26 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच लौटने वाले यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20% डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर लाखों यात्रियों को राहत देगा।

त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें और ज्यादा बर्थ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें देशभर में चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में अतिरिक्त बर्थ की व्यवस्था होगी, ताकि नियमित ट्रेनों में टिकट न मिलने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।

राउंड ट्रिप पैकेज से सस्ती होगी यात्रा

इसके अलावा रेलवे ने हाल ही में ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ योजना शुरू की है। इसके तहत अगर कोई यात्री आने-जाने का टिकट एक साथ बुक करता है तो उसे रिटर्न किराए पर छूट भी मिलेगी। इस स्कीम में दोनों यात्राओं में यात्रियों की जानकारी एक जैसी होना जरूरी है।

क्या अभी से बुक कर सकते हैं टिकट

भारतीय रेलवे ने 1 नवंबर 2024 से एडवांस रिजर्वेशन पीरियड को घटाकर 60 दिन कर दिया है। यानी अब आप अपनी यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले (यात्रा के दिन को छोड़कर) तक टिकट बुक कर सकते हैं। यह नियम मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और अन्य रिजर्व्ड ट्रेनों पर लागू होता है। यानी कि आप दिवाली (20 अक्टूबर) के लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं। वहीं 2025 में छठ पूजा 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। ऐसे में आप 27 अगस्त के बाद छठ के लिए भी एडवांस बुकिंग कर सकेंगे।

ऑनलाइन कैसे बुक करें ट्रेन टिकट

आप ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के लिए IRCTC वेबसाइट या Rail Connect App में लॉगिन करें। स्टेशन और तारीख चुनें, ट्रेन व क्लास सेलेक्ट करें, यात्री डिटेल भरें, पेमेंट करें और ई-टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article