रेल यात्रा में अब ‘बोझ’ नहीं चलेगा: तय सीमा से ज्यादा ले गए तो लगेगा 6 गुना जुर्माना!

यात्रा के दौरान एक आम दृश्य है कि लोग एक से ज़्यादा भारी बैग, गैस चूल्हा, सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक्स, अनाज की बोरियां, यहां तक कि व्यवसायिक सामान लेकर भी ट्रेन में चढ़ते हैं। इससे न सिर्फ जगह की कमी होती है, बल्कि कई बार रास्ता तक ब्लॉक हो जाता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को भारी दिक्कत होती है।

Indian Railways luggage rules: भारतीय रेलवे अब यात्रियों की ‘ओवरलोडेड’ यात्रा शैली पर लगाम लगाने के मूड में है। ट्रेन में ट्रॉली बैग, अनाज के बोरे, बक्से और बड़े-बड़े घरेलू सामान के साथ चढ़ने वाले यात्रियों की अब खैर नहीं। रेलवे तय फ्री अलाउंस से अधिक सामान लेकर चलने वालों पर लगेज बुकिंग दर का छह गुना जुर्माना लगाने की तैयारी कर रहा है।

train istock

रेलवे यात्रियों की बढ़ती मनमानी पर सख्ती (फोटो-istock)

कभी AC कोच में अनाज, कभी स्लीपर में बड़ा बक्सा

रेल यात्रा अब आराम और सुविधा की बजाय बोझिल होती जा रही है। यात्री न सिर्फ अपने साथ 2-3 बड़े ट्रॉली बैग लेकर चढ़ते हैं, बल्कि कई बार तो बोरियों में अनाज, घर का फर्नीचर, एलईडी, बर्तन और यहां तक कि दुकानों का सामान भी ट्रेन में भरकर ले आते हैं। इससे न सिर्फ fellow यात्रियों को परेशानी होती है, बल्कि सुरक्षा और जगह की भारी किल्लत हो जाती है।

End of Feed