यूटिलिटी

VIDEO: 1 मिनट से भी कम समय में कैसे एक्टिवेट करें FASTag Annual Pass, नितिन गडकरी ने बताया पूरा प्रोसेस

FASTag Annual Pass Activation Process: देशभर में हाईवे यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अगस्त 2025 से FASTag एनुअल पास शुरू हो चुका है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बताया कि इस पास को घर बैठे आसानी से एक्टिवेट कैसे किया जा सकता है। इसके लिए एक स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस भी साझा की गई है, जिससे लोग बिना झंझट के पास एक्टिव कर सकते हैं।

Image

नितिन गडकरी ने बताया FASTAG Annual Pass एक्टिवेशन प्रोसेस (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

FASTag Annual Pass Activation Process: देशभर में हाईवे यात्रियों की सुविधा के लिए 15 अगस्त 2025 से FASTag एनुअल पास की शुरुआत हो चुकी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा लॉन्च किया गया यह पास हाईवे पर लगने वाली भीड़ और ट्रैफिक जाम को कम करने और यात्रियों को आसान, झंझट-रहित यात्रा के उद्देश्य से लाया गया है।अब सिर्फ ₹3000 में पूरे साल या 200 बार टोल क्रॉस किया जा सकता है। यह पास कार, वैन और जीप जैसी हल्की गाड़ियों के लिए मान्य है और सभी नेशनल हाईवे व एक्सप्रेसवे पर काम करेगा।

FASTag Annual Pass कैसे करें एक्टिवेट?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट X (पूर्व ट्विटर) पर एक 49-सेकंड का वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि कैसे सिर्फ 1 मिनट से कम समय में घर बैठे यह एनुअल पास एक्टिवेट किया जा सकता है। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस वीडियो में दी गई है, जिसे आम लोग आसानी से फॉलो कर सकते हैं। अगर आपने अब तक यह पास एक्टिवेट नहीं किया है, तो देर न करें। घर बैठे प्रक्रिया पूरी करें और पूरे साल यात्रा को बनाएं आसान और सस्ता।

स्टेप 1: ऐप डाउनलोड करें

सबसे पहले अपने फोन में राजमार्ग यात्रा ऐप (Rajmargyatra App) डाउनलोड करें। यह ऐप Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है। आप NHAI की वेबसाइट से भी शुरू कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आपके फोन में इंटरनेट सही से काम कर रहा हो और ऐप का लेटेस्ट वर्जन हो।

स्टेप 2: लॉगिन करें

अपना मोबाइल नंबर या वाहन नंबर (VRN) डालकर लॉगिन करें। यह जरूर देखें कि आपका FASTag पहले से एक्टिव है, सही तरीके से कार पर लगा है और ब्लैकलिस्टेड नहीं है। FASTag वाहन के चेसिस नंबर से नहीं, बल्कि वाहन नंबर से जुड़ा होना चाहिए। आपकी गाड़ी निजी या गैर-व्यावसायिक होनी चाहिए।

स्टेप 3: जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें

अब ऐप में अपनी गाड़ी की पूरी जानकारी और FASTag ID भरें। अगर जरूरत हो तो RC, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो भी अपलोड करें। सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां सही से चेक कर लें।

स्टेप 4: पमेंट करें

FASTag Annual Pass के लिए ₹3000 का पेमेंट करें। यह पेमेंट आप UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से कर सकते हैं। वॉलेट से पेमेंट स्वीकार नहीं होगा। भुगतान के बाद रसीद संभाल कर रखें।

स्टेप 5: एक्टिवेशन का मिलेगा कंफर्मेशन

पेमेंट और वेरिफिकेशन के बाद आपका Annual Pass FASTag पर एक्टिव हो जाएगा। यह आमतौर पर 2 घंटे में हो जाता है, लेकिन कभी-कभी 24 घंटे भी लग सकते हैं। एक्टिवेशन के बाद आपको SMS से कन्फर्मेशन मिलेगा। आप ऐप या वेबसाइट पर जाकर स्टेटस भी देख सकते हैं।

FASTag Annual Pass की खास बातें:-

  • सालभर या 200 टोल ट्रांजैक्शन तक वैध
  • देश के सभी नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर मान्य
  • हर टोल ट्रिप की औसतन लागत ₹15 तक घटेगी
  • आमतौर पर एक टोल ट्रिप में ₹50-60 तक खर्च होते हैं

फास्टैग से टोल पार करने पर हर बार पैसे कटते हैं, लेकिन इस एन्युअल पास से आप एक बार 3,000 रुपये खर्च करके साल में 200 टोल पार कर सकेंगे। एक टोल की औसत लागत 15 रुपये होगी। यह उन लोगों के लिए किफायती है जो नेशनल हाईवे पर अक्सर यात्रा करते हैं। 18 जून को इसके शुभारंभ की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा था कि इतने टोल पार करने में करीब 10,000 रुपये का खर्च आता है, अब यह काम मात्र 3,000 रुपये में हो जाएगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article