यूटिलिटी

रात में बदल जाते हैं ट्रेन के ये नियम, सफर से पहले जरूर जान लें

IRCTC के अनुसार, रात 10 बजे के बाद TTE यात्रियों के टिकट चेक करने नहीं आएंगे। वहीं, ग्रुप में सफर करने वाले यात्री रात में आपस में तेज आवाज में बातचीत नहीं कर सकते। अगर किसी यात्री के पास मिडिल बर्थ है तो वह रात 10 बजे के बाद अपनी सीट खोल सकता है और लोअर बर्थ वाला यात्री आपत्ति नहीं कर सकता। इसी तरह कई और नियम बदल जाते हैं।

Image

रात में बदल जाते हैं ट्रेन के ये नियम (image-istock)

Train Night Travel Rules: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात के समय के लिए कुछ खास नियम लागू करती है। इन नियमों का पालन करना सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य होता है। यदि आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको इन नियमों की जानकारी होना चाहिए ताकि आप मुश्किल में न पड़ें। इन नियमों का मकसद यात्रियों को आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना और ट्रेन में अनुशासन बनाए रखना है। आइए जानते हैं वो नियम जो रात में ट्रेन में सफर के दौरान लागू होते हैं।

रात में लागू होने वाले स्पेशल नियम

रात 10 बजे के बाद रेलवे ने कोच के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोई भी यात्री तेज आवाज में बातचीत या मोबाइल पर बात नहीं कर सकता। बिना ईयरफोन के ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाना भी मना है। इसी तरह नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद रखनी होती हैं ताकि अन्य यात्रियों की नींद में बाधा न हो।

TTE, सर्विस और सीट से जुड़े नियम

IRCTC के अनुसार, रात 10 बजे के बाद TTE यात्रियों के टिकट चेक करने नहीं आएंगे। वहीं, ग्रुप में सफर करने वाले यात्री रात में आपस में तेज आवाज में बातचीत नहीं कर सकते। अगर किसी यात्री के पास मिडिल बर्थ है तो वह रात 10 बजे के बाद अपनी सीट खोल सकता है और लोअर बर्थ वाला यात्री आपत्ति नहीं कर सकता। इसके अलावा उसे सुबह 6 बजे अपनी सीट बंद करने की आजादी भी होती है। इसके अलावा रात में ट्रेन सर्विस ऑनलाइन फूड सर्व नहीं करेगी, हालांकि ई-कैटरिंग से पहले से ऑर्डर किया गया भोजन डिलीवर किया जा सकता है।

IRCTC के नियम: रात 10 बजे के बाद भारतीय रेलवे द्वारा जारी नियम

  • रात 10 बजे के बाद, TTE यात्री का टिकट चेक करने नहीं आ सकता
  • नाइट लाइट को छोड़कर, सभी लाइटें बंद होनी चाहिए
  • समूह में यात्रा करने वाले यात्री रात 10 बजे के बाद बातचीत नहीं कर सकते
  • अगर मिडिल बर्थ सह-यात्री अपनी सीट खोलता है तो लोअर बर्थ के यात्री इसपर आपत्ति नहीं जता सकते।
  • ट्रेन सर्विस में रात 10 बजे के बाद ऑनलाइन भोजन नहीं परोस सकता। हालांकि, आप ई-कैटरिंग सर्विस के साथ रात में भी ट्रेन में अपना भोजन या नाश्ता प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article