यह खास प्लान ₹349 में उपलब्ध है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, यानी कुल 56GB डेटा इस पैक में शामिल है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा भी दी जा रही है।
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है 90 दिनों तक JioHotstar का फ्री एक्सेस। यूजर्स Jio नंबर से लॉगिन करके इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए है और ग्राहकों को इसका लाभ केवल एक बार मिलेगा।
Jio इस पैक में अपने यूजर्स को 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज भी उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए भी यूजर्स को अपने Jio नंबर से लॉगिन करना होगा। यह सुविधा डेटा बैकअप और फाइल स्टोरेज के लिहाज से खास मानी जा रही है।
जो ग्राहक Jio के मासिक प्लान पर हैं, उन्हें दूसरे और तीसरे महीने का JioHotstar लाभ पाने के लिए अपने प्लान की वैधता खत्म होने के 48 घंटे के भीतर दोबारा रिचार्ज करना होगा। ऐसा न करने पर यूजर को यह लाभ नहीं मिलेगा।
प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। 2GB खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। हालांकि, 5G पात्र यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा भी उपलब्ध है।
₹349 के इस प्लान में डेटा, कॉलिंग, SMS के साथ-साथ OTT और क्लाउड स्टोरेज की सुविधाएं एक ही पैक में दी जा रही हैं। खासकर उन यूजर्स के लिए यह पैक बेहतर विकल्प है जो रोजाना कंटेंट स्ट्रीमिंग करते हैं और साथ ही अपने फाइल्स को क्लाउड पर सुरक्षित रखना चाहते हैं।