1 जून से एलपीजी कनेक्शन के नियम में बदलाव की संभावना, आप भी जान लें

इस नए नियम का सबसे बड़ा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रहा है जिनके घरों में पहले से एलपीजी (LPG) सिलेंडर कनेक्शन मौजूद है और उन्होंने हाल ही में अपने घर में पीएनजी का कनेक्शन भी लगवा लिया है।

LPG Rule From June: घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए 1 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। अगर आपके घर में भी एलपीजी (LPG) सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। सरकार आगामी 1 जून से रसोई गैस कनेक्शन को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके तहत कई उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन रद्द यानी ब्लॉक किए जा सकते हैं। इस नए कदम के पीछे सरकार की मंशा 'एक घर, एक कनेक्शन' के नियम को कड़ाई से लागू करना और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना है।

LPG Gas (1)

अब सभी उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना होगा अनिवार्य। (फोटो क्रेडिट-iStock)

दरअसल, सरकार के पास ऐसी शिकायतें आ रही थीं कि कई घरों में एक से ज्यादा गैस कनेक्शन चालू हैं, जिससे सब्सिडी और सिलेंडरों का गलत इस्तेमाल हो रहा था। अब इसी को रोकने के लिए नया नियम लाया जा रहा है, जिससे उन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं जो एक ही पते पर कई सिलेंडर कनेक्शन चला रहे हैं।

End of Feed