पत्नी को कैश देते हुए इस बात का रखें ध्यान, वरना आ सकता है इनकम टैक्स नोटिस

आमतौर पर अधिकांश लोग अपनी पत्नी को हर महीने घर खर्च के लिए कैश में पैसे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा पत्नी दी गई रकम को आपकी कमाई से जोड़कर देखा जा सकता है और इसके लिए आपको इनकम टैक्स विभाग से नोटिस भी मिल सकता है? इस बारे में आवश्यक जानकारी हम यहां आपको बता रहे हैं।

Income Tax Rules 2025: अगर पत्नी को हर महीने UPI या फिर कैश के माध्यम से घर खर्च देते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि पत्नी को हर महीने कैश या UPI के माध्यम से पैसे देने पर आपको इनकम टैक्स नोटिस आ सकता है? अधिकांश लोग हर महीने अपनी पत्नी को घर चलाने के लिए पैसे भेजते हैं लेकिन इस बारे में नहीं जानते हैं। इनकम टैक्स एक्ट की धारा 296SS और 296T के अनुसार इस पैसे को आपकी कमाई से जोड़कर आप के ऊपर इनकम टैक्स लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है और कैसे आप खुदको इनकम टैक्स नोटिस से बचा सकते हैं।

Income Tax Rules

पत्नी को कैश देते हुए इस बात का रखें ध्यान

कैश देते समय रखें ध्यान

आमतौर पर पति द्वारा पत्नी को दिए जाने वाले पैसे पर कोई टैक्स नहीं लगता है। लेकिन अगर आप अपनी पत्नी को कैश या UPI के माध्यम से पैसे भेजते हैं और आपकी पार्टनर इस पैसे का इस्तेमाल FD, प्रॉपर्टी या फिर शेयर मार्केट में करती हैं तो इस पैसे से प्राप्त होने वाली कमाई को आपको कमाई में जोड़कर आप पर इनकम टैक्स लगाया जा सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह भी है कि पत्नी को भेजी गई रकम 20,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और अगर 20,000 से ज्यादा रकम आप पत्नी को भेज रहे हैं तो इसके लिए RTGS, NEFT या फिर चेक का इस्तेमाल करें। इस बात का भी ध्यान रहे कि अगर आप पत्नी को यह रकम गिफ्ट के रूप में दे रहे हैं तो इसके लिए आपको कोई नोटिस नहीं मिलेगा।

End of Feed