यूटिलिटी

कब आ रही है लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त, इनके खाते में नहीं आयेंगे पैसे

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ (Majhi Ladki Bahin Yojana) चलाई जाती है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। पैसे उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे जो अभी भी योजना की पात्र हैं और जिनके बैंक अकाउंट में DBT की सुविधा उपलब्ध है। यहां हम आपको योजना की पात्रता के बारे में बता रहे हैं, जिसके माध्यम से आप पता लगा सकती हैं कि किन महिलाओं को अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Image

कब आ रही है लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त

Photo : Times Now Digital

Majhi Ladki Bahin Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा अब योजनाएं चलाई जा रही हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा माझी लाडकी बहिन योजना (CM Ladki Bahin Yojana) चलाई जाती है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते हैं। फिलहाल महिलाएं इस योजना की 8वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि माझी लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त कब जारी की जा सकती है। कुछ समय पहले ही सरकार द्वारा ऐसी महिलाओं के नाम जारी किये गये थे जो योजना की पात्रता संबंधित शर्तों को अब पूरा नहीं करती हैं। यहां हम आपको यह भी बता रहे हैं कि किन महिलाओं के बैंक अकाउंट में 8वीं किस्त के पैसे नहीं आयेंगे।

कब आएगी 8वीं किस्त

हाल ही में माझी लाडकी बहिन योजना की 8वीं किस्त को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो फरवरी के दूसरे सप्ताह में योजना की 8वीं किस्त जारी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 फरवरी को योजना में शामिल महिलाओं के खाते में 8वीं किस्त के पैसे भेजे जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, ये पैसे उन्हीं महिलाओं को मिलेंगे जो अभी भी योजना की पात्र हैं और जिनके बैंक अकाउंट में DBT की सुविधा उपलब्ध है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

पिछले महीने ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा था कि कई महिलाओं के नाम योजना से काटे जाएंगे क्योंकि अब ये महिलाएं योजना के पात्रता संबंधित नियमों को पूरा नहीं कर रही हैं। यहां हम आपको योजना की पात्रता के बारे में बता रहे हैं, जिसके माध्यम से आप पता लगा सकती हैं कि किन महिलाओं को अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा। योजना के पात्रता संबंधित नियम इस प्रकार से हैं:

  • महिला राज्य की निवासी होनी चाहिए और उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है और खाता मोबाइल नंबर और आधार से लिंक्ड होना चाहिए।
  • महिलाएं अपने नजदीकी CSC सेंटर, आंगनबाड़ी, ग्रामपंचायत में जाकर आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला को एड्रेस प्रूफ, आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट जैसे जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article