यूटिलिटी

Airtel: कॉलिंग वाले सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कम खर्चे में महीनों चलेगी सिम

Airtel Cheapest Calling Recharge Plans: इन प्लान्स में फ्री कॉलिंग, लंबी वैधता और डेटा बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यहां हम एयरटेल के ऐसे ही 3 खास प्लान के बारे में बता रहे हैं। है। यह प्लान आपकी सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए बेस्ट है।

Image

Airtel Cheapest Calling Recharge Plans

Airtel Cheapest Calling Recharge Plans: अगर आप कम खर्च में Airtel सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं, तो कंपनी के सस्ते कॉलिंग रिचार्ज प्लान्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन प्लान्स में फ्री कॉलिंग, लंबी वैधता और डेटा बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं Airtel के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, जो आपके बजट के अनुकूल हैं।

199 रुपये प्लान – डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग

अगर आपको थोड़ी ज्यादा डेटा की जरूरत है, तो ₹199 का प्लान आपके लिए सही रहेगा। यह प्लान 28 दिन की वैधता के साथ आता है और इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में आपको 2GB डेटा मिलता है, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जो हल्की से लेकर मध्यम इंटरनेट उपयोग के लिए पर्याप्त है, जैसे कि वीडियो कॉल्स, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना या छोटे वीडियो स्ट्रीम करना। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो डेटा और कॉलिंग दोनों का अच्छा बैलेंस चाहते हैं।

469 रुपये प्लान – लंबी वैधता के साथ

अगर आप लंबी वैधता वाले प्लान की तलाश में हैं, तो ₹469 का प्लान आपके लिए बेहतरीन हो सकता है। इस प्लान की वैधता 84 दिन है, जो आपको लंबे समय तक रिचार्ज करने की चिंता से मुक्ति देता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 900 SMS की सुविधा मिलती है। हालांकि, इस प्लान के साथ आपको डेटा फायदा नहीं मिलता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो तीन महीने तक अपनी सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं।

1,849 रुपये प्लान – पूरे साल के लिए एक बार रिचार्ज करें

अगर आप एक बार रिचार्ज करके पूरे साल के लिए आराम से अपनी सिम एक्टिव रखना चाहते हैं, तो ₹1,849 का प्लान आपके लिए सबसे अच्छा होगा। इस प्लान की वैधता 365 दिन है, और इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी आपको डेटा नहीं मिलता है। यह प्लान आपकी सेकेंडरी सिम को सालभर एक्टिव रखने के लिए बेस्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article