Income Tax: अटेंशन! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च किया AIS App, मिनटभर में ऐसे चेक करें अपना TDS और TCS

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 23, 2023, 09:23 AM IST

AIS APP For Taxpayers: हाल ही में इनकम टैक्स विभाग ने एआईएस ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से करदाता अपने ट्रांजक्शन से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही टैक्स रिफंड से जुड़े अपडेट देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से ये ऐप डाउनलोड करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च किया AIS APP
  • अब ऑनलाइन चेक कर सकेंगे टीडीएस व टीसीएस से जुड़े अपडेट।
  • इसमें फाइनेंशियल ईयर की होगी संपूर्ण जानकारी।

AIS APP For Taxpayers: इनकम टैक्स यानी आईटीआर (ITR) फाइल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने टैक्सपेयर्स को बड़ा तोहफा दिया है। हाल ही में इनकम टैक्स विभाग ने AIS App लॉन्च किया है। अब आपको अपने टैक्स से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी चार्टर्ड अकाउंटेट के पास जाने या किसी अकाउंटेंट के दफ्तर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आप अपने टीडीएस व टीसीएस से जुड़े अपडेट मिनटो में घर बैठे मोबाइल से प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप के जरिए टैक्सपेयर्स अपने हर ट्रांजेक्शन की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही आप टैक्स व सेल्फ टैक्स और रिफंड से जुड़े भी अपडेट देख सकेंगे।

How to check TDS And TCS Online

इस ऐप से मिनटभर में चेक करें अपना TDS और TCS

साथ ही यहां आपके फाइनेंशियल ईयर की समग्र जानकारी उपलब्ध होगी। आप जब चाहें अपने लेन देन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां यूजर्स के ब्याज दर, म्युचुअल फंड, टीडीएस, समेत 46 प्रकार के लेन देन की सूची उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि इस ऐप को डाउनलोड व इस्तेमाल करते समय आपको काफी सावधान रहना होगा। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्म से आप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed