यूटिलिटी

Indian Railway: यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेनों में थर्ड AC का पुराना किराया बहाल, जारी रहेगी ये सुविधा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2023, 12:27 AM IST

भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ट्रेनों में AC 3-टीयर इकोनॉमी श्रेणी का किराया बहाल कर दिया है। इससे कम आय वाले लोगों को काफी लाभ होगा।

Image

थर्ड एसी का पुराना किराया बहाल

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में AC 3-टीयर इकोनॉमी श्रेणी का किराया बहाल कर दिया है। रेलवे ने बुधवार (22 मार्च 2023) को वातानुकूलित (AC) 3-टीयर इकोनॉमी श्रेणी (3E) में यात्रा के किराये को बहाल करने का आदेश दिया। इसे पिछले नवंबर महीने में AC 3-टीयर के साथ मिलाते हुए वापस ले लिया गया था। आदेश के अनुसार किराया बहाल होने के बावजूद रेलवे यात्रियों को चादर प्रदान करता रहेगा।

AC 3 के किराये को लेकर पहले का आदेश वापस

रेलवे के इस आदेश के साथ पहले के एक सर्कुलर को वापस ले लिया गया है जिसमें AC-3 टीयर इकोनॉमी श्रेणी के टिकट के लिए किराये को AC 3-टीयर टिकट के किराये के समान कर दिया गया था। पहले किराया समान करने की वजह चादर की कीमत बताई गई थी।

पहले से बुक टिकट की अतिरिक्त राशि होगी वापस

आदेश के अनुसार जिन यात्रियों ने ऑनलाइन और काउंटर से टिकट बुक कराया है, उन्हें पहले बुक की जा चुकीं टिकट के लिए अतिरिक्त राशि वापस की जाएगी।

ये है अतिरिक्त राशि सबसे सस्ती AC यात्रा सेवा

रेलवे ने सितंबर 2021 में AC 3 इकोनॉमी श्रेणी शुरू करते हुए घोषणा की थी कि इन नए डिब्बों में किराया सामान्य AC-3 कोच से 6-8 प्रतिशत कम होगा। इसे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ और सबसे सस्ती AC यात्रा सेवा करार दिया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article