यूटिलिटी

LIC Premium Status: अब घर बैठे चेक करें अपनी LIC पॉलिसी का स्टेटस, देखें स्टेप बाय स्टेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2023, 04:15 PM IST

LIC Premium Status Check Online: अब आपको अपने पॉलिसी के बारे में जानने के लिए भारतीय जीवन बीमा के दफ्तर चक्कर काटने या किसी एजेंट के पैरवी की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने एलआईसी की डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। तथा इससं संबंधित संपू्ण जानकारी ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पहले अपना पंजीकरण करना होगा।

Image

यहां चेक करें अपनी एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस, ड्यू पेमेंट

KEY HIGHLIGHTS
  • घर बैठे चेक कर सकते हैं अपनी एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस।
  • इसके लिए ऑनलाइन अपना पंजीकरण करना अनिवार्य।
  • नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से कर सकते हैं अपना रजिस्ट्रेशन।

LIC Premium Status Check Online: जब भी निवेश की बात आती है, तो सबसे पहले जुबां पर भारतीय जीवन बीमा का नाम आता है। इसे सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। हालांकि आज के समय में लोगों के पास निवेश के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन भारतीय जीवन बीमा को सबसे सुरक्षित माना (Lic Premium Due Check Online) जाता है। आज भी लोगों के बीच एलआईसी की विश्वसनीयता बरकरार है। आए दिन यह लोगों को एक के बाद एक योजनाएं उपलब्ध करवाती है, यहां आप कम निवेश कर बंपर फायदा प्राप्त कर सकते हैं। वहीं बीते कुछ दिन पहले एलआईसी ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है।

अब आपको अपने पॉलिसी के बारे में जानने के लिए भारतीय जीवन बीमा के दफ्तर चक्कर काटने या किसी एजेंट के पैरवी की जरूरत (Lic Premium Amount Check Online) नहीं है। आप घर बैठे अपने एलआईसी की डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। तथा इससं संबंधित संपू्ण जानकारी ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा। ऐसे में यहां हम आपको अपना पंजीकरण करने का आसान तरीका बताएंगे। इसके जरिए आप अपना पंजीकरण कर अपने पॉलिसी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे

कैसे करें अपना पंजीकरण

यदि आप LIC के नये पॉलिसी होल्डर हैं, तो ऑनलाइन सेवाओं के लिए आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए आपक एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण के बाद आपको यूजर नेम व पासवर्ड दिया जाएगा। इसके जरिए आप अपनी एलआईस से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से करें अपना पंजीकरण।

  • सबसे पहले LIC की ऑफीशियल वेवसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर LIC Online services के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां NEW User के लिंक पर जाएं, आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • यहां अपनी पॉलिसी से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पॉलिसी नंबर, प्रीमियम अमाउंट, जन्म तिथि दर्ज करें।
  • साथ ही अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एंटर करें।
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक वेरिफिकेशन कोड आएगा।
  • इसे दर्ज करते ही आपको यूजर आईडी व पासवर्ड दे दिया जाएगा।
  • इसके जरिए आप अपनी पॉलिसी को लॉगिन कर सकेंगे।

How To Check Lic Premium Online, ऐसे चेक करें स्टेटस

  1. सबसे पहले LIC के e-service पोर्टल पर जाएं।
  2. यहां Log In के ऑप्शन पर क्लिक करें, अपना User ID व पासवर्ड दर्ज करें।
  3. आपकी पॉलिसी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  4. यहां आपके पॉलिसी से संबंधित संपूर्ण डिटेल आ जाएगी।
  5. इसके अलावा आप पॉलिसी नंबर दर्ज कर भी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं।
ऊपर दिए इस आसान स्टेप के माध्यम से आप अपनी एलआईसी से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article