ट्रेन में सफर के दौरान सीनियर सिटीजन को लोअर बर्थ न मिलना एक आम समस्या रही है। अब भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने इस समस्या को कम करने के लिए नए नियम और फीचर्स लागू किए हैं। साथ ही एक TTE ने भी लोअर बर्थ सुनिश्चित करने का एक खास तरीका बताया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ट्रेन में चाहिए लोअर बर्थ तो करें ये काम, 90% लोग नहीं जानते यह ट्रिक
नए नियम: अब खुद मिलेगा लोअर बर्थ प्रेफरेंस
रेलवे के नए अपडेट के मुताबिक, सीनियर सिटीजन, 45 साल से ऊपर की महिलाएं, गर्भवती महिलाएं और दिव्यांग यात्रियों को बुकिंग के समय लोअर बर्थ में प्राथमिकता दी जाएगी, अगर सीट उपलब्ध होगी। इसका मकसद यात्रा को ज्यादा आरामदायक बनाना है।
IRCTC का नया फीचर भी आया काम
अब IRCTC पर टिकट बुक करते समय “Book only if lower berth is available” का विकल्प भी दिया गया है। अगर लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं होती, तो बुकिंग अपने आप कैंसिल हो जाती है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलती है जिन्हें ऊपर चढ़ने में परेशानी होती है।
यात्रा के दौरान भी मिल सकता है फायदा
रेलवे ने TTE को निर्देश दिए हैं कि अगर यात्रा के दौरान लोअर बर्थ खाली मिलती है, तो उसे प्राथमिकता वाले यात्रियों को दिया जाए। यानी सफर के बीच में भी सीट बदलने की संभावना बनी रहती है।
TTE ने बताया ‘सीक्रेट ट्रिक’
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक TTE ने बताया कि अगर सीनियर सिटीज़न लोअर बर्थ चाहते हैं, तो एक बार में दो से ज्यादा लोगों के लिए टिकट बुक नहीं करनी चाहिए। उनके मुताबिक, अधिकतम 2 सीनियर सिटीजन एक साथ टिकट बुक करें, अगर 3 या 4 लोग साथ बुकिंग करेंगे, तो लोअर बर्थ मिलने की संभावना कम हो जाती है।
4 सीनियर सिटीजन हैं तो उन्हें 2-2 के ग्रुप में अलग-अलग बुकिंग करनी चाहिए। इस सुझाव पर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार और व्यंग्यात्मक प्रतिक्रियाएं भी दीं। कुछ लोगों ने कहा कि इससे परिवार के सदस्य अलग-अलग कोच में जा सकते हैं, जबकि कुछ ने इसे “सिस्टम की खासियत” बताया।
