IRCTC का नया फीचर, बुकिंग फेल होने पर अब रिफंड के लिए नहीं करना होगा इंतजार

IRCTC Ticket Booking Fail Money Deducted: भारतीय रेल में टिकट बुक करना बहुत आसान काम नहीं है। खासतौर पर जब आपको तत्काल टिकट बुक करनी हो। अक्सर यही होता है कि हम टिकट बुक करते हैं, लेकिन टिकट बुक नहीं होता और पैसे कट जाते हैं और हमें फेल ट्रांजेक्शन का मैसेज मिल जाता है। इसके बाद रिफंड के लिए हमें लंबा इंतजार करना पड़ता है।

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Apr 14 2026, 10:10 IST
अब इस परेशानी को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अपने iPAY प्लेटफॉर्म पर नया “Resume/Retry Booking” फीचर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...01 / 08

अब इस परेशानी को दूर करने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने अपने iPAY प्लेटफॉर्म पर नया “Resume/Retry Booking” फीचर लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

क्या है Resume/Retry Booking फीचर?Image Credit : Canva02 / 08

क्या है Resume/Retry Booking फीचर?

IRCTC iPay ऐप में दिया गया यह नया फीचर फेल ट्रांजैक्शन होने पर यूजर्स को राहत देता है। अगर बैंक से पेमेंट सफल हो जाता है लेकिन IRCTC को उसका कन्फर्मेशन नहीं मिलता, तो ऐसे में यूजर उसी कटी हुई राशि का इस्तेमाल उसी दिन अगली बुकिंग के लिए कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए दोनों ट्रांजैक्शन की राशि समान होना जरूरी है। मतलब सीधा-सा है कि यदि टिकट बुक नहीं होता है और पैसे कट जाते हैं तो आपके रिफंड के लिए इंतजार नहीं करना होगा।

फेल ट्रांजैक्शन से मिलेगा छुटकाराImage Credit : Canva03 / 08

फेल ट्रांजैक्शन से मिलेगा छुटकारा

इस फीचर का मकसद टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली असफल पेमेंट की समस्या को कम करना है। खासकर पीक बुकिंग टाइम में, जब सर्वर लोड ज्यादा होता है, यह सुविधा यात्रियों का समय और पैसा दोनों बचाएगी।

IRCTC iPay में मिलते हैं कई पेमेंट ऑप्शनImage Credit : Canva04 / 08

IRCTC iPay में मिलते हैं कई पेमेंट ऑप्शन

IRCTC iPay के जरिए यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग, वॉलेट, प्रीपेड कार्ड और ऑटोपे जैसे कई पेमेंट विकल्प उपलब्ध हैं।

आधार ऑथेंटिकेशन हुआ अनिवार्यImage Credit : Canva05 / 08

आधार ऑथेंटिकेशन हुआ अनिवार्य

आपको याद दिला दें कि 1 जनवरी 2026 से एक बड़ा बदलाव भी लागू किया गया है। अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन जनरल रिजर्व टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया है। यानी सिर्फ वही यूजर टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक और वेरिफाइड होगा।

IRCTC अकाउंट से आधार कैसे लिंक करें?Image Credit : Canva06 / 08

IRCTC अकाउंट से आधार कैसे लिंक करें?

अगर आपने अभी तक अपने अकाउंट को आधार से लिंक नहीं किया है, तो IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करके “My Profile” सेक्शन में जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Aadhaar से प्रोफाइल वेरिफाई करने का तरीकाImage Credit : Canva07 / 08

Aadhaar से प्रोफाइल वेरिफाई करने का तरीका

IRCTC की वेबसाइट खोलें और लॉगिन करें। ‘My Account’ टैब में जाकर ‘Authenticate User’ पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर या वर्चुअल ID दर्ज करें। स्क्रीन पर दिख रही डिटेल्स को आधार से मैच करें। OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।

यात्रियों के लिए बड़ी राहतImage Credit : Canva08 / 08

यात्रियों के लिए बड़ी राहत

IRCTC का यह नया फीचर उन लाखों यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्हें टिकट बुकिंग के दौरान फेल पेमेंट की वजह से परेशानी होती थी। अब न सिर्फ उनका पैसा सुरक्षित रहेगा, बल्कि वे बिना समय गंवाए दोबारा टिकट बुक कर सकेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!