Home Loan: घर खरीदने के लिए लेने जा रहे हैं होम लोन, सबसे पहले चेक कर लें ये फीस

Home Loan Guideline: कई बार लोग आकर्षक ऑफर के चक्कर में लोन लेते हैं और फिर बाद में उन्हें कई तरह के चार्ज के बारे में पता चलता है, जो उनके लोन पर लग चुका होता है। इसलिए होम लोन लेने से पहले चार्ज के बारे में पता कर लीजिए।

Home Loan Guideline: आमतौर पर लोग घर खरीदने के लिए बैंक से होम लेते हैं। अगर आप भी घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए लोन लेने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का घ्यान रखना जरूरी है। आज के समय में हर बैंक आकर्षक ब्याज के साथ होम लोन ऑफर कर रहे हैं। कई बार लोग आकर्षक ऑफर के चक्कर में लोन लेते हैं और फिर बाद में उन्हें कई तरह के चार्ज के बारे में पता चलता है, जो उनके लोन पर लग चुका होता है। इसलिए होम लोन लेने से पहले आपको इसपर लगने वाले तमाम तरह के चार्ज के बारे में पता कर लीजिए। इस तरह आप अनुमान लगा पाएंगे कि किस बैंक का होम लोन आपके लिए सस्ता पड़ रहा है।

Home Loan

लीगल फी

बैंक या वित्तयी संस्थान आमतौर पर प्रॉपर्टी पर कानूनी स्थिति की जांच के लिए बाहरी वकीलों को नियुक्त करते हैं। वकील इस काम के लिए जो फीस लेते हैं, बैंक या वित्तीय संस्थान उसे ग्राहकों से ही वसूलते हैं। लेकिन अगर प्रॉपर्टी को संस्थान ने पहले ही कानूनी रूप से मंजूरी दे दी है, तो फिर लीगल चार्ज नहीं लगता है। इसलिए प्रपॉर्टी खरीदने से पहले इस बात की जांच कर लें कि उसे लीगल मंजूरी मिली है या नहीं।

End of Feed