NRI भी कर सकेंगे यूपीआई, ICICI बैंक ने शुरू की इंटरनेशनल नंबरों से पेमेंट सर्विस

How NRIs can use UPI payments in India: अब तक एक एनआरआई को यूपीआई आईडी सेट करने और किसी भी यूपीआई ऐप का उपयोग करने के लिए वैलिड भारतीय मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती थी। देश में यूपीआई के जरिए पेमेंट का दायरा पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है।

How NRIs can use UPI payments in India: प्राइवेट सेक्टर के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एनआरआई ग्राहकों को भारत में यूपीआई पेमेंट के लिए इंटरनेशनल नंबर के इस्तेमाल की अनुमति दी है। अब तक एक एनआरआई को यूपीआई आईडी सेट करने और किसी भी यूपीआई ऐप का उपयोग करने के लिए वैलिड भारतीय मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती थी। देश में यूपीआई के जरिए पेमेंट का दायरा पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की उम्मीद है। इसे ध्यान में रखते हुए बैंक ने एनआरआई को यह सुविधा मुहैया कराने का ऐलान किया है।

ICICI bank

युटिलिटी बिल का भुगतान

भारत में आईसीआईसीआई बैंक में रखे गए अपने एनआरई या एनआरओ बैंक खाते से जुड़े अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर का उपयोग करके बैंक के एनआरआई ग्राहक यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। एनआरआई ग्राहक इस सर्विस का उपयोग अपनी युटिलिटी बिल, मर्चेंट ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन शॉपिंग के भुगतान के लिए कर सकते हैं। अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप, आईमोबाइल पे के साथ, बैंक ने इस सर्विस को आसान बना दिया है।

End of Feed