Credit Card Use Tips: अगर करते हैं क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, तो कभी न करें ये गलतियां, वरना कर्ज के जाल में फंस जाएंगे

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 4, 2024, 04:21 PM IST

Credit Card Use Tips: सबसे पहले तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले कार्ड की क्रेडिट लिमिट पर ध्यान दें। कार्ड का बकाया बिल हमेशा चुकाएं। मिनिमम ड्यू का भुगतान करने से बचें। जाहिर है कि आप क्रेडिट का मैक्सिमम लाभ उठाने के लिए एक स्मार्ट यूजर बनना चाहेंगे।

Credit Card Use Tips: आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? इस सवाल का जवाब आपके इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। अगर आप इसका समझदारी से इस्तेमाल करते हैं तो क्रेडिट कार्ड मुश्किल समय के लिए एक बेहतर विकल्प है। अगर आप बेवजह खर्च करते हैं और बाद में बिल पेमेंट की नियत तारीख पर मिनिमम भुगतान करते हैं तो आप कर्ज के जाल में फंस सकते हैं और यह कार्ड आपके लिए मुसीबत बन जाएगा। जाहिर है कि आप क्रेडिट का मैक्सिमम लाभ उठाने के लिए एक स्मार्ट यूजर बनना चाहेंगे।

How to use a Credit Card

(Image Source: Pixabay)

लिमिट चेक करें

सबसे पहले तो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले कार्ड की क्रेडिट लिमिट पर ध्यान दें। कार्ड की लिमिट को कभी भी खत्म न करें क्योंकि इससे आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो हाई हो जाएगा। CUR का मतलब है कि आप अपने क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट लिमिट का कितना हिस्सा इस्तेमाल करते हैं। अगर आपकी क्रेडिट लिमिट एक लाख रुपये है और आपने 60 हजार रुपये खर्च किए हैं तो आपका CUR 60 फीसदी होगा। इसे हाई रेशियो माना जाएगा। CUR को 30 फीसदी से नीचे रखना चाहिए। अगर यह रेश्यो लगातार हाई रहा तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब होगा और आपको लोन मिलने में दिक्कत आएगी।

End of Feed