यूटिलिटी

PAN Card: पैन कार्ड में बदलवानी है फोटो, घर बैठे ऐसे होगा काम

पैन कार्ड एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। कंप्यूटर आधारित सिस्टम की मदद से 10 अंकों का एक नंबर तैयार किया जाता है जिसे पैन नंबर कहा जाता है। देश के सभी करदाताओं की विशिष्ट पहचान के लिए यह नंबर उन्हें दिया जाता है। समय-समय पर पैन कार्ड में फोटो बदलवा लेनी चाहिए जिससे आपकी पहचान की पुष्टि करने में कोई भी दिक्कत न हो।

Image

PAN Card: पैन कार्ड में बदलवानी है फोटो, घर बैठे ऐसे होगा काम

Photo : iStock

PAN Card: पैन कार्ड भारत में मौजूद सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में से एक है। सभी करदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटर आधारित सिस्टम की मदद से 10 अंकों वाला एक नंबर जनरेट किया जाता है। इस नंबर को ही पैन नंबर कहा जाता है और देश के सभी करदाताओं का पैन नंबर अलग-अलग होता है। डॉक्यूमेंट कोई भी हो उसमें सही समय पर जानकारी अपडेट करते रहना जरूरी होता है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर टैक्स भरने तक, पैन कार्ड हर जगह काम आता है। इसीलिए पैन कार्ड की जानकारी भी सही समय पर अपडेट करना बहुत ही जरूरी होता है। अन्य चीजों के साथ ही पैन कार्ड पहचान सुनिश्चित करने के काम भी आता है। इसलिए जरूरी है कि आप सही समय पर इसकी जानकारी अपडेट कर लें।

फोटो बदलवाना क्यों है जरूरी?

कभी कभी ऐसा होता है कि डॉक्यूमेंट में फोटो काफी समय पहले की होती है जिस वजह से असल व्यक्ति की शक्ल उस तस्वीर से मेल नहीं खाती और इस तरह पहचान की पुष्टि करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा न हो इसीलिए सभी डाक्यूमेंट्स में समय-समय पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर अपडेट करवा लेनी चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बैठे पैन कार्ड में फोटो किस तरह बदलवा सकते हैं।

ऐसे बदलेगी तस्वीर

पैन कार्ड में फोटो बदलवाने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: NSDL की वेबसाइट पर जाएं और यहां जाकर ‘एप्लीकेशन टाइप’ में जाकर ‘चेंज/करेक्शन इन पैन कार्ड’ के विकल्प को चुनें।

स्टेप 2: इसके बाद मेनू में से इंडिविजुअल के विकल्प को चुनें और एप्लिकेंट इन्फोर्मेशन डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद टोकन नंबर नोट कर लें और KYC के लिए ई-KYC या फिर अपने अनुसार कोई भी विकल्प चुन लें।

स्टेप 4: इसके बाद अपनी आधार और EID की जानकारी दर्ज कर सबमिट करें। इसके बाद फोटो मिसमैच के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अपनी निजी जानकारी दर्ज कर डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें और फॉर्म जमा कर दें।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article